Bihar Election Results 2025 LIVE updates: 2600 उम्मीदवारों की किस्मत का आज हो जाएगा फैसला, 8 बजे से शुरू होगी गिनती

Bihar Election Results 2025 LIVE updates: आज बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के नतीजे आएंगे. वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी. गिनती के लिए आयोग ने 38 जिलों में 46 काउंटिंग सेंटर बनाए हैं. सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी. 8.30 बजे तक पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो जाएगी और इसके बाद ईवीएम खुलेंगे. सुबह 8.30 बजे के बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे. बता दें, एक राउंड में 14 ईवीएम की गिनती होगी, जिस वजह से हर काउंटिंग सेंटर पर 14 टेबल लगाए गए हैं. बरबीघा का रिजल्ट सबसे पहले आएगा. दोपहर 12 बजे तक 2,616 उम्मीदवारों की सीटों का फैसला क्लीयर हो जाएगा. 

इस बार एक भी सीट पर नहीं हुई रिवोटिंग

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए छह और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था. दोनों चरणों में मिलाकर 67.13 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की. ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. इस रिकॉर्ड की जानकारी खुद चुनाव आयोग ने दी है. आयोग ने बताया कि इस बार किसी भी सीट पर दोबारा वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ी. जबकि, 2015 में दो बार और 2020 में तीन बार दोबारा मतदान हुए थे.  

Watch LIVE

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने की वोटिंग

इस बार महिला मतदाताओं ने रिकॉर्ड वोटिंग की है, आसान भाषा में बताएं तो महिलाओं ने इस बार पुरुषों से ज्यादा वोट डाला है. आयोग के अनुसार, 71.78 महिलाओं ने इस बार वोट डाला तो वहीं सिर्फ 62.58 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

बिहार में सबसे पहले किस सीट का परिणाम आएगा

बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा में बूथों की संख्या सबसे कम है. इसलिए कहा जा रहा है कि सबसे पहले वहीं के परिणाम आएंगे. जहां तक पटना की बात है तो यहां की सबसे हॉट सीट मोकामा का रिजल्ट सबसे पहले आएगा. 

 

Bihar Election Results 2025 LIVE updates: 2600 उम्मीदवारों की किस्मत का आज हो जाएगा फैसला, 8 बजे से शुरू होगी गिनती




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button