Bihar Elections: विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव को दे दिया ओपन चैलेंज, ये है पूरा मामला
.webp)
Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. साल के अंत तक प्रदेश में चुनाव हो सकते हैं. चुनाव में कुछ ही महीने बाकी हैं, जिस वजह से प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रहीं हैं. बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं. प्रदेश में मुख्य मुबाकला वैसे तो इंडी गठबंधन और एनडीए के बीच है लेकिन इस बार प्रशांत किशोर भी जमीन पर लगकर काम कर रहे हैं. वे भी चुनाव में खेला कर सकते हैं.
बिहार चुनाव की ये खबर भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: बिहार को चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मिलेगी सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Bihar Elections: तेजस्वी यादव ने लगाया ये आरोप
चुनाव से पहले बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र जारी है. सदन में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बीच तीखी नोंकझोंक दिखाई दी. तीखी बहस के बाद तेजस्वी यादव ने आरोप लगाए कि वे जब एसआईआर मुद्दे पर बात कर रहे थे, तब डिप्टी सीएम ने कहा कि यहीं बोलता रहेगा क्या खाली. तेजस्वी ने दावा किया कि लखीसराय से इस बार सिन्हा हारेंगे. अब सिन्हा ने तेजस्वी पर पलटवार किया और उनको चेतावनी दी.
बिहार चुनाव की ये खबर भी पढ़ें- Bihar Elections: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने निकाली बंपर भर्ती, सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका
Bihar Elections: डिप्टी सीएम ने दी खुली चुनौती
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर हिम्मत है तो लखीसराय में आइये और चुनाव लड़कर देख लीजिए. वे 2010 से भी ज्यादा खराब स्थिति में रहेंगे. मेरे लिए वे चिंतित न हों. वे अपने दल पर ध्यान दें.
बिहार चुनाव की ये खबर भी पढ़ें- Bihar Free Bijli: बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा दांव
Bihar Elections: जनता वंशवादी राजनीति करने वाले लोगों को हरा देगी- सिन्हा
बुधवार को विजय सिन्हा ने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव वंशवादी राजनीति करने वाले नहीं जीतेंगे. सत्ता हथियाने की उनकी नीयत को जनता द्वारा नाकाम कर दिया जाएगा. वंशवादी सोने के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं. वे चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाते हैं. जो ईमानदारी से जनता की सेवा के लिए काम करता है, चुनाव वही जीतेगा.
बिहार चुनाव की ये खबर भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: क्या आप बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे? चिराग पासवान बोले- ये बहुत गंभीर पद है
Bihar Elections: विधानसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव को दे दिया ओपन चैलेंज, ये है पूरा मामला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)
.webp)

.webp)



