Political – वोटिंग से बमबम बिहार, टूटे सारे रिकॉर्ड… जानें 1951 से 2020 तक का परसेंटेज- #INA

बिहार में पहले चरण की वोटिंगव में टूटे सारे रिकॉर्ड
बिहार में हुए पहले चरण के मतदान ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. बिहार के चुनावी इतिहास में यह अब तक की सर्वाधिक वोटिंग पर्सेंटेज है. इससे पहले 2000 में 62.57 फीसदी वोटिंग हुई थी. ऐसे में जानिए 1951 से 2020 तक का वोटिंग परसेंटेज…
पहले चरण में 64.66 फीसदी वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों 64.66 फीसदी मतदान हुआ. पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जैसे दिग्गज नेताओं और 16 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे.
1951 से 2020 तक का वोटिंग परसेंटेज
| साल | प्रतिशत |
| 1951-52 | 42.6 |
| 1957 | 43.24 |
| 1962 | 44.47 |
| 1967 | 51.51 |
| 1969 | 52.79 |
| 1972 | 52.79 |
| 1977 | 50.51 |
| 1980 | 57.28 |
| 1985 | 56.27 |
| 1990 | 62.04 |
| 1995 | 61.79 |
| 2000 | 62.57 |
| 2005-फरवरी | 46.5 |
| 2005- अक्टूबर | 45.85 |
| 2010 | 52.73 |
| 2015 | 56.91 |
| 2020 | 57.29 |
दांव पर इन दिग्गजों की किस्मत
- राघोपुर से तेजस्वी यादव
- तारापुर से सम्राट चौधरी
- लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा
- सीवान से मंगल पांडे
- बांकीपुर से नितिन नवीन
- जाले से जीवेश मिश्रा
- दरभंगा शहरी से संजय सरावगी
- कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता
- साहेबगंज से राजू कुमार
- अमनौर से कृष्ण कुमार मंटू
- बिहारशरीफ से सुनील कुमार
- बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता
- सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी
- नालंदा से श्रवण कुमार
- बहादुरपुर से मदन सहनी
- कल्याणपुर महेश्वर हजारी
- सोनबरसा से रत्नेश सदा
NDA को भारी बढ़त- PM मोदी
पहले चरण में ऐतिहासिक वोटिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है.
महागठबंधन की जीत पर मुहर- तेजस्वी
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान खत्म हुआ. बंपर वोटिंग हुई है. मैं कह सकता हूं कि लोगों ने महागठबंधन की जीत पर मुहर लगाने का काम किया है. महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं. हमारा ये जुनून ये जज्बा ये हौसला 11 तारीख को भी दिखना चाहिए. चलिए मिलकर नया बिहार बनाते हैं.
बिहार में बदलाव आ रहा है- प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 सालों में सबसे ज्यादा मतदान होना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव आ रहा है. 14 नवंबर को एक नई व्यवस्था स्थापित होने जा रही है.
वोटिंग से बमबम बिहार, टूटे सारे रिकॉर्ड… जानें 1951 से 2020 तक का परसेंटेज
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










