बिहार : शहीद इम्तियाज की पत्नी हुई भावुक, कहा- पाकिस्तान को कड़ी सजा मिले
.webp)
छपरा, 14 मई (.)। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान देने वाले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज भले ही इस दुनिया में नहीं हों, लेकिन उनकी वीरता की कहानी सभी की जुबां पर है। वहीं, उनकी यादें परिजनों को गमज़दा कर रही हैं।
पाकिस्तान के नापाक इरादे के कारण अपने वीर पति को खोने वाली शहनाज अजिमा आज भी उनका नाम सुनकर रो रही हैं। उनकी बस एक ही मांग है कि पाकिस्तान को कड़ी सजा मिले।
शहीद इम्तियाज के पुत्र इमरान रजा का कहना है कि पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दे सरकार। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में सारण जिले के गरखा प्रखंड के नारायणपुर गांव के रहने वाले बीएसएफ के जवान मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए थे।
बिहार के लाल सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने सीमा पर आतंकवादियों के छक्के छुड़ा दिए थे। शहीद मोहम्मद इम्तियाज की पत्नी शहनाज अजिमा भावुक होकर कहती हैं, उनसे अंतिम बात उनकी शहादत से कुछ रोज पहले हुई थी, जब उन्होंने कहा था कि अभी सीमा पर तनाव है इसलिए बात नहीं होगी। जब तक ऐसी स्थिति है, बात नहीं हो सकती। जब शांति हो जाएगी तब हम फोन करेंगे।
उन्होंने याद करते हुए कहा कि उसके बाद उनका कॉल नहीं आया, उनकी शहादत की खबर आ गई। उन्होंने कहा कि परिजनों ने तो शुरू में बताया नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें अब कुछ नहीं चाहिए, बस पाकिस्तान को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे फिर किसी दूसरे घर में ऐसी नौबत न आए।
शहीद मोहम्मद के बड़े बेटे इमरान रजा ने कहा कि पाकिस्तान को इस कायराना हरकत के लिए उसे दुनिया के नक्शे से मिटा देना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला और फिर भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस बीच सीजफायर की घोषणा कर दी गई। इसके बावजूद सीमापार से हमले हुए थे, जिसमें मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए थे।
–.
एमएनपी/डीएससी/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बिहार : शहीद इम्तियाज की पत्नी हुई भावुक, कहा- पाकिस्तान को कड़ी सजा मिले
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)

.webp)


