पंजाब के 2000 गांव में अभी भी बाढ़:रेस्क्यू सेंटर में बच्चे का जन्म; हरियाणा में 46% ज्यादा बारिश, बिहार में महिला पर बिजली गिरी- INA NEWS

पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। 2000 से ज्यादा गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है। फाजिल्का में स्कूल में बनाए रेस्क्यू सेंटर में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। केंद्र ने पंजाब को ₹1600 करोड़ की मदद का ऐलान किया। हरियाणा में 9 सितंबर तक सामान्य से 46% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में औसतन 385.1mm बारिश होती थी, जो अब तक 563.8mm हो चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080.8mm दर्ज की गई है। सबसे कम सिरसा में 346.6mm रिकॉर्ड हुई है। इधर, बिहार में तेज बारिश जारी है। खगड़िया में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, लद्दाख के सियाचिन बेस कैम्प में हिमस्खलन के बाद तीन जवान शहीद हो गए। गुजरात के बनासकांठा समेत 3 जिले में पिछले 2 दिनों में 16 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे वाव-थराद और सुईगाम तालुका में बाढ़ आ गई। तीनों तालुकाओं के दर्जनों गांवों में 5 फीट तक पानी भरा हुआ है। देशभर में बारिश और तबाही की फोटोज राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझिए… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button