भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन:93 साल के थे; दिल्ली के पहले BJP अध्यक्ष, 5 बार सांसद रहे, मनमोहन सिंह को हराया था- INA NEWS

भाजपा के सीनियर नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली AIIMS में भर्ती थे। AIIMS ने आज सुबह उनकी मौत की जानकारी दी। मल्होत्रा 40 सालों से भी ज्यादा समय तक दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति रहे। वे दिल्ली से 5 बार सांसद और दो बार विधायक बने थे। विजय मल्होत्रा 1980 में दिल्ली के पहला प्रदेश अध्यक्ष बने थे। मल्होत्रा के राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव 1999 के लोकसभा चुनाव में उनकी जीत थी, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बड़े अंतर से हराया था। 2004 के लोकसभा चुनावों में, वे दिल्ली की संसदीय सीट जीतने वाले एकमात्र भाजपा उम्मीदवार थे, जबकि कांग्रेस ने बाकी छह सीटों पर जीत हासिल की थी। 2008 के चुनाव में उन्हें पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में भी पेश किया गया था। हालांकि, उस साल शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखा था।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




