तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई : भाजपा विधायक संजय उपाध्याय

मुंबई, 1 जून (.)। राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के हालिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच अपने पिता लालू यादव के बाद वर्चस्व की लड़ाई है।

भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने समाचार एजेंसी . से बात करते हुए लालू परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, लालू यादव की पार्टी सिर्फ उनके परिवार तक सीमित है। अब लालू के बाद वर्चस्व की लड़ाई तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच है, जो केवल परिवार का आंतरिक मामला है। इसका बिहार या देश से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि परिवार में एकता बनी रहे, लेकिन सत्ता के लिए यह देखना होगा कि लालू यादव इस चुनौती से कैसे निपटते हैं। चाहे लालू परिवार एक हो जाए, एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से मजबूती से चुनाव लड़ेगी। बिहार में पीएम मोदी का खासा प्रभाव है।

लालू परिवार और पार्टी से निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने रविवार सुबह एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मम्मी-पापा, मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए न कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी-पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो। लेकिन, खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। बस मेरे भाई भरोसा रखना, मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है, अंदर भी और बाहर भी।

–.

एससीएच/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई : भाजपा विधायक संजय उपाध्याय




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button