भाजपा बोली- केजरीवाल दिल्ली के राजा बाबू:नया पोस्टर जारी किया, लिखा- आम आदमी बनकर दिल्ली को जमकर ठगा; इसके पहले चुनावी हिंदू बताया था- INA NEWS

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पोस्टर जारी कर रही है। शनिवार को भाजपा ने केजरीवाल को ‘दिल्ली का राजा बाबू’ कहा। पोस्टर पर लिखा- AAP Presents करोड़ों का शीशमहल। इससे पहले 3 जनवरी को भाजपा ने एक पोस्टर जारी कर केजरीवाल को महाठग बताया था। वहीं, 31 दिसंबर को भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को भूल-भुलैया फिल्म के छोटा पंडित (राजपाल यादव) के किरदार में दिखाया था। भाजपा ने उन्हें चुनावी हिंदू बताया था। केजरीवाल को लेकर भाजपा के पिछले पोस्टर्स… 3 जनवरी: भाजपा ने केजरीवाल को आपदा बताया दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। मोदी ने आप सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- सत्ता में खुद को कट्टर बेईमान बताने वाले लोग बैठे हैं। जो खुद शराब घोटाले के आरोपी हैं। ये चोरी भी करते हैं और सीनाजोरी भी। दिल्ली वालों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। आज हर गली कहती है आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे। पीएम ने इस चुनाव के लिए नारा दिया कि आपदा को हटाना है, भाजपा को लाना है। 2 जनवरी: भाजपा ने केजरीवाल को महाठग बताया भाजपा ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- दिल्ली में केजरीवाल का नया खेल! वोटों का फर्जीवाड़ा करके सत्ता बचाने की कोशिश। मकान मालिक को नहीं पता और उसके घर के पते पर सैंकड़ों वोट बना दिया था इस ठग ने वो भी एक विशेष समुदाय का (और नये वोटर की उम्र- 40 साल से लेकर 80 साल तक)। 31 दिसंबर: भाजपा ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू कहा भाजपा ने 31 दिसंबर को X पर एक पोस्टर जारी किया था। जिसमें अरविंद केजरीवाल को भूल-भुलैया फिल्म के छोटा पंडित (राजपाल यादव) के किरदार में दिखाया था। भाजपा ने उन्हें चुनावी हिंदू बताया था। भाजपा ने लिखा- चुनावी हिंदू केजरीवाल जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा, जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे, जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले, जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई? दिल्ली में जनवरी-फरवरी में चुनाव संभव
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ऐसे में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर जारी है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं। ————————————– दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली LG आतिशी से बोले-केजरीवाल ने आपको कामचलाऊ CM कहा:मैं आहत हूं दिल्ली के उप राज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 30 दिसंबर को कहा कि कुछ दिन पहले पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने आपको सार्वजनिक रूप से अस्थाई और काम चलाऊ मुख्यमंत्री कहा, मैं इससे आहत हूं। अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आतिशी को काम करते देखा। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |