राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से घबरा गई है भाजपा: सुरेंद्र राजपूत
.webp)
लखनऊ, 24 अगस्त (.)। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने दावा किया कि विपक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से परेशान है इसलिए इसे पार्टी की हार से जोड़ रहे हैं। राजपूत केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल जब हारते हैं तो संवैधानिक संस्थाओं पर दोष लगाते हैं।
सासाराम से शुरू हुई इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर तीखे सवाल पूछे हैं, जिनका जवाब रिजिजू और भाजपा नहीं दे पाए हैं।
उन्होंने भाजपा व आरएसएस पर संविधान को कमजोर करने का इल्जाम लगाया।
. से बातचीत में राजपूत का दावा है कि रिजिजू और भाजपा इस मुद्दे से घबराए हुए हैं और उनके पास राहुल गांधी के सवालों का जवाब नहीं है। उन्होंने रिजिजू से लोकतंत्र का सम्मान करने और संविधान में आस्था दिखाने की बात कही, साथ ही भाजपा पर संविधान बदलने, आरक्षण विरोधी होने और वोट चोरी कर सत्ता हासिल करने की कोशिश का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों के अधिकारों को बचाने के लिए मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा किसानों, महिलाओं, युवाओं, और पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्गों के वोटों को कथित रूप से काटकर और वोट चोरी के जरिए मैनेजमेंट की सरकार बनाना चाहती है।
पीएम-सीएम बिल पर विपक्ष के विरोध पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सरकार को जोरदार झटका दिया है। इस बिल को लेकर विपक्ष चर्चा भी नहीं करना चाहती है। इससे साफ हो जाता है कि यह बिल कानून के विरोध और संविधान के विरोध में लाया जा रहा है। विपक्षी दलों ने साफ कहा है कि क्या पीएम खुद इस बिल के जरिए अपनी गिरफ्तारी के लिए अनुमोदन करेंगे? जिन लोगों को बिल की जानकारी नहीं है, उनसे चर्चा फिजूल है; यह बात टीएमसी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी कह रहे हैं।
अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्तों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर उन्होंने कहा, उन्होंने हमारी विदेश नीति का मजाक बना दिया।
विदेश मंत्री के तेल खरीदने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि लोग यह जानना चाहते हैं कि जब आप दूसरे देशों से सस्ता तेल खरीदते हैं तो लोगों को सस्ते दरों पर तेल क्यों नहीं दिया जाता है।
भारत-पाकिस्तान मैच पर विपक्ष की आपत्ति पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बयान पर उन्होंने कहा कि वे अच्छी बात कर रहे हैं, लेकिन किसानों के मुद्दों पर तो चर्चा होनी चाहिए। इस पर चर्चा कौन करेगा? किसानों के मुद्दों पर जनता को कौन बताएगा? जाहिर सी बात है, यह काम प्रदेश की सरकार का है। जहां तक बात भारत-पाकिस्तान के मुद्दे की है, तो पूरा विपक्ष चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि पानी और खून साथ नहीं बह सकते हैं, तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की आवश्यकता क्या है?
–.
डीकेएम/केआर
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से घबरा गई है भाजपा: सुरेंद्र राजपूत
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)
.webp)



