बुजुर्गों का अपमान भाजपा का संस्कार : जीतू पटवारी

भोपाल, 10 जनवरी (.)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाली लाडली बहना योजना से 60 वर्ष से अधिक की महिलाओं को बाहर करने के कयासों के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा हमला बोला है। उनका कहना है कि भाजपा बुजुर्गों का अपमान कर रही है, यही उनका संस्कार है।

राज्य में लाडली बहना योजना को लेकर यह चर्चा जोरों पर है कि 60 वर्ष की आयु पार कर चुकी लगभग डेढ़ लाख महिलाओं को अब इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भाजपा का संस्कार है कि बुजुर्गों को अपमान किया जाए। उनके साथ अत्याचार किया जाए। यह कौन सी नीति है। इधर, 60 से अधिक उम्र की महिलाओं को हटाना है और उधर, 18 उम्र के बाद की महिलाओं को जोड़ना नहीं है, यह धोखेबाजी है। भाजपा और धोखेबाजी एक-दूसरे के पर्याय हैं।

कांग्रेस संविधान यात्रा निकाल रही है और राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के महू आने का भी कार्यक्रम है। इस पर जीतू पटवारी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी को बताना पडे़गा कि जितनी भी स्वायत्त संस्थाएं हैं, उनको गुलाम क्यों बना लिया। यह संविधान का अपमान है या नहीं। भाजपा को बताना होगा कि इस चुनाव आयोग का तोता नाम क्यों हो गया, यह संविधान का अपमान है या नहीं।

भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा, 600 विधायकों को खरीद लिया, 15 राज्यों की सरकार गिरा दी, यह संविधान का अपमान है या नहीं।

पटवारी ने कहा, 2025 का साल कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का साल है। किसान, गरीब, दलित के बीच कांग्रेस की पैठ जमाना लक्ष्य है। पार्टी को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। जिस तरह चुनाव वाले साल मेहनत की आवश्यकता होती है, वैसी हर साल जरूरत है।

पटवारी ने भाजपा पर संविधान और डाॅ. अंबेडकर का अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा, बाबा साहेब का संविधान खतरे में है, बाबा साहेब का अपमान साजिश के तहत भाजपा कर रही है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

–.

एसएनपी/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

बुजुर्गों का अपमान भाजपा का संस्कार : जीतू पटवारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button