दिल्ली हाईकोर्ट में 3 बम की धमकी का मेल:कैंपस खाली कराया जा रहा; बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा, तलाशी जारी- INA NEWS

दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार सुबह 3 बम की धमकी वाला इमेल भेजा गया है। इसके बाद यहां हड़कंप मच गया। पूरे कैंपस को खाली कराया जा रहा है। मेल की खबर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा है। कोर्ट कैंपस की तलाशी ली जा रही है। इमेल में सब्जेक्ट में लिखा है- पवित्र शुक्रवार विस्फोटों के लिए पाकिस्तान-तमिलनाडु की मिलीभगत, जज रूम/कोर्ट परिसर में 3 बम रखे गए हैं। दोपहर 2 बजे तक खाली कर दें। इमेल की कॉपी में लिखा…. एचसी स्टाफ, एक स्मार्ट और गतिशील युवा शिया मुस्लिम डॉ. शाह फैसल ने कोयंबटूर में पाकिस्तान की आईएसआई सेल के साथ सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया है ताकि आज पटना में 1998 के विस्फोटों को दोहराया जा सके। मूल बात यह है कि सेक्युलर पार्टियां परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर बीजेपी/आरएसएस का मुकाबला करती हैं। जब उत्तराधिकारी (राहुल गांधी, उदयनिधि) को सत्ता से रोका जाता है, तो वे RSS के खिलाफ लड़ाई में रुचि खो देते हैं। आईईडी डिवाइस का स्थान और डिफ्यूजिंग कोड के लिए सत्यभामा सेनगोट्टयन से संपर्क करें। फोन: 98430*****। इस प्रकार सेक्युलर नेता के नए विकास को बनाने के लिए, समीकरण की बाधाओं को हटाया जाएगा, ताकि झूठे सेक्युलरिस्ट सत्ता से हट जाएं और केवल समर्पित सेक्युलरिस्ट ही पार्टी की सत्ता में आएं। हम प्रस्ताव करते हैं कि डॉ. एझिलान नागनाथन डीएमके की कमान संभालें और इस सप्ताह उदयनिधि स्टालिन के पुत्र इन्बानिधि उदयनिधि पर एसिड अटैक किया जाएगा। खुफिया एजेंसियों को अंदाजा भी नहीं होगा कि यह एक अंदरूनी मामला है। पुलिस के भीतर 2017 से गुप्त एजेंट/संपत्ति बोई गई है, इस पवित्र शुक्रवार के लिए। उदाहरण के तौर पर, आज दिल्ली उच्च न्यायालय में होने वाला विस्फोट पिछले झूठे दावों के संदेह को साफ कर देगा। जज के चैंबर में मध्याह्न इस्लामिक प्रार्थना के तुरंत बाद विस्फोट होगा।” 20 अगस्त: दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बम की धमकी दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बम की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका के राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर का एसकेवी और प्रसाद नगर का आंध्रा स्कूल शामिल था दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 7:40 बजे मालवीय नगर के एसकेवी और 7:42 बजे आंध्रा स्कूल में धमकी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला था। इस घटना से बच्चों के परिजन घबरा गए थे। कुछ स्कूलों ने सुरक्षा के चलते ऑनलाइन क्लास भी शुरू की थीं। 18 अगस्त- 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी 18 अगस्त को दिल्ली के 32 स्कूलों को बम की धमकी मिली थी। इन स्कूलों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मॉडर्न कॉन्वेंट और श्रीराम स्कूल का नाम शामिल था। दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे स्कूल के अंदर एक विस्फोटक उपकरण होने की सूचना मिली थी। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। तलाशी में पुलिस को कोई विस्फोटक नहीं मिला। जुलाई में लगातार 5 दिन स्कूलों को मिले थे धमकी भरे ईमेल दिल्ली और बेंगलुरु में 18 जुलाई को 80 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली के 45 से ज्यादा स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इनमें पीतमपुरा, द्वारका, पश्चिम विहार, रोहिणी, संगम विहार, समेत दूसरे इलाकों के स्कूल शामिल थे। राजधानी दिल्ली में 5 दिन के भीतर बम धमकी का यह चौथा मामला है। इससे पहले 14 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन, 16 जुलाई को करीब 10 स्कूलों और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन्स कॉलेज को धमकी मिली थी। वहीं बेंगलुरु के भी 50 स्कूलों को बम की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि ‘roadkill333’ नाम के यूजर ने सुबह 7.24 बजे 50 स्कूलों की ईमेल आईडी पर स्कूल के अंदर बम होने का मेल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलग-अलग स्कूलों में जाकर जांच में जुट गया है। मेल में लिखा- आप सब तकलीफ के हकदार 18 जुलाई को मिले धमकी भरे मेल में लिखा था, ‘मैं आप में से हर एक को इस दुनिया से मिटा दूंगा। मुझे खुशी होगी जब मां-बाप अपने बच्चों के कटे-फटे शव देखने के लिए स्कूल पहुंचेंगे’ चिट्ठी में लिखा था, ‘मैं विस्फोट के बाद आत्महत्या कर लूंगा। मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं। मुझे कभी मदद नहीं मिली। साइकैट्रिस्ट, साइकोलॉजिस्ट किसी ने कभी परवाह नहीं की। आप केवल असहाय इंसानों को दवा देते हैं। यह कभी नहीं बताते कि वे दवाएं आपके अंगों को बर्बाद करती हैं। मैं इसका जीता-जागता सबूत हूं। आप सभी मेरी जैसी तकलीफ झेलने के हकदार हैं।’ 14 जुलाई को दो, 15 जुलाई को तीन स्कूलों में बम की धमकी मिली सेंट स्टीफन्स कॉलेज को 16 जुलाई को मिले मेल में दावा किया गया था कि बम लाइब्रेरी में लगाया गया है। इसके बाद कॉलेज को तुरंत खाली कराया गया और जांच टीमों ने वहां भी तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज में भय फैलाने के लिए की जाती हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं। इसके अलावा जिन स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला था उनमें सेंट थॉमस स्कूल (द्वारका), वसंत वैली स्कूल (वसंत कुंज), मदर्स इंटरनेशनल स्कूल (हौज खास), रिचमंड ग्लोबल स्कूल (पश्चिम विहार) शामिल थे। इससे पहले 14 जुलाई को दो और 15 जुलाई को तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पिछले साल भाई-बहन ने 3 स्कूलों में बम की धमकी दी थी पिछले साल मई से दिसंबर तक दिल्ली में बम की 50 धमकियां मिली थीं। जांच में दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की धमकी वहां पढ़ने वाले दो छात्रों ने ही दी थी। दोनों भाई-बहन थे। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 22 दिसंबर को इसकी जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया था कि काउंसिलिंग के दौरान छात्रों ने माना कि उन्होंने ई-मेल के जरिए तीन स्कूलों को बम की धमकी भेजी थी। वे चाहते थे कि एग्जाम टाल दिए जाएं। उन्होंने पहले की घटनाओं से धमकी भेजने का आइडिया मिला था। छात्रों ने बताया था कि उन्होंने एग्जाम की तैयारी नहीं की थी। ऐसे में वे एग्जाम को टालना चाहते थे। दोनों छात्र थे इसलिए पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया था। 17 दिसंबर को रोहिणी और पश्चिम विहार के तीन स्कूलों में बम की धमकी भेजी गई थी। इसमें 72 घंटों में 85 लाख रुपए भेजने की बात कही गई थी। ऐसा न करने पर बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी। ……………………………. मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी, साजिश या शरारत; एक्सपर्ट बोले- मेल भेजने वाले का मकसद सिर्फ डराना ‘मेरा बेटा दिल्ली के मयूर विहार के स्कूल में पढ़ता है। सुबह करीब पौने 10 बजे स्कूल से मैसेज आया। लिखा था कि बच्चे को स्कूल से ले लें। स्कूल में बम है। ये नहीं बताया कि किस स्कूल में बम है। मैं तो घबरा गया। ऑफिस जा रहा था, लेकिन फिर स्कूल की तरफ भागा।’ पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |



