Bondi Beach Attack: 'पिता की मौत के बाद भी भारत लौटकर नहीं आया था साजिद अकरम', पुलिस ने किया खुलासा
.webp)
Bondi Beach Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर यहूदियों की सभा पर हुए आतंकी हमले को अंजाम देने वाले साजिद अकरम को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को बताया कि साजिद अकरम अपने पिता की मौत के बाद भी भारत नहीं लौटा था. जो लगभग तीन दशकों से हैदराबाद में अपने परिवार के साथ रहते थे. पुलिस का कहना है कि साजिद अकरम का पिता की मौत के बाद भी भारत ना लौटना परिवार के साथ उसके सीमित संबंधों को दर्शाता है.
साजिद अकरम को लेकर क्या बोली तेलंगाना पुलिस?
बता दें कि सिडनी के बॉन्डी बीच पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाला 50 वर्षीय साजिद अकरम मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला था. इस वारदात को साजिक अकरम और उसके बेटे नवीद अकरम ने अंजाम दिया था. गोलीबारी के दौरान सुरक्षा बलों ने साजिद अकरम को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया, जबकि उसके बेटे को पकड़ लिया. साजिद अकरम से बी.कॉम किया था और वह नवंबर 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया. पुलिस के मुताबिक, इतने साल ऑस्ट्रेलिया में रहने के बाद भी उसके पास अभी भी भारतीय पासपोर्ट है.
पुलिस ने आगे बताया कि, “पिछले 27 वर्षों में साजिद अकरम का हैदराबाद में अपने रिश्तेदारों से बहुत कम संपर्क था.” पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद वह सिर्फ 6 बार भी अपने बुजुर्ग माता-पिता से मिलने या संपत्ति संबंधी मामलों के लिए भारत लौटकर आया. पुलिस का कहना है कि जब उसके पिता का निधन हो गया तब भी वह भारत नहीं लौटा.
Bondi Beach Attack: 'पिता की मौत के बाद भी भारत लौटकर नहीं आया था साजिद अकरम', पुलिस ने किया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)




