बिहार अररिया वार्ड सदस्य हत्याकांड में दोनों मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

मिंटू राय संवाददाता अररिया

बिहार अररिया फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर के सोनारपट्टी सोनारपट्टी में विगत पांच जनवरी को खेत में बकरी चराने को लेकर मारपीट की घटना में वार्ड सदस्य मो. अशफाक की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिमराहा पुलिस ने दर्ज कांड के आरोपित नोमान पिता मो. हारूण और अब्बु सालिम पिता अफाक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने घटना ने प्रयुक्त ब्लड लगे दो लाठी, खून से सना नौ कपड़े आरोपित के घर से बरामद किया है।

उक्त जानकारी फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने दी। डीएसपी ने बताया कि बीते पांच जनवरी को मकई के खेत मे बकरी जाने व चरने के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी वार्ड संख्या तीन निवासी अजमेरी खातून पति स्व. असफाक के आवेदन के आधार पर सिमराहा थाना में बीएनएस के तहत दो नामजद सहित सात अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उक्त कांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम के द्वारा अभियान चलाते हुए कांड में शामिल दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयोग किए गए लाठी एवं कपड़े को आरोपितों के आवास से बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

जब्त कपड़े और लाठी को एसडीपीओ ने जांच हेतु एफएसएल को भेजे जाने की बात कही। एसडीपीओ ने कांड को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए चार्जशीट समर्पित कर स्पीडी ट्रायल करवाकर आरोपितों को सजा दिलवाने की बात कही। छापेमारी टीम में सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती, दारोगा मनीष कुमार यादव, शर्मिला कुमारी सहित सशस्त्र मौजूद थे।

Back to top button