राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी ब्राजीलियन मॉडल सामने आई:दावा- लेरिसा नाम है; वीडियो में बोली- बिना पूछे तस्वीर खरीदी, कभी भारत नहीं गई- INA NEWS

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई थी, उसका एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया गया कि महिला का नाम लेरिसा है। वीडियो में महिला पुर्तगाली भाषा में बात करते हुए कहती है- दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाती हूं। यह बहुत ही भयानक है! भारत में वोट देने के लिए मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हो रहा है। मुझे भारतीय बताकर आपस में लड़ रहे हैं। देखो, क्या पागलपन है! लेरिसा ने आगे कहा- भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। वह तस्वीर मेरे मॉडलिंग के शुरुआती दिनों की है, जब मैं 18 या 20 साल की थी। वह तस्वीर एक स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म से खरीदी गई और मेरी इजाजत के बिना इस्तेमाल की गई। मैं तो कभी भारत भी नहीं गई। लेरिसा ने बताया- अब मैं मॉडल नहीं हूं। वे लोगों को ठगने के लिए मुझे भारतीय बता रहे हैं। क्या पागलपन है! हम किस दुनिया में रह रहे हैं? दावे के मुताबिक, महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि एक रिपोर्टर ने इस मामले पर इंटरव्यू के लिए उनसे इंस्टाग्राम पर संपर्क भी किया था। राहुल ने कहा था- ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में वोट डाला राहुल ने कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई थी। राहुल ने सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है। उन्होंने प्रजेंटेशन दिखाते हुए दावा किया कि ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर सीमा, स्वीटी और सरस्वती के नाम पर 22 बार वोट डाला। एक अन्य महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया। इस तरह 25 लाख वोटों की चोरी हुई। राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि उसकी तस्वीर फोटोग्राफर मैथियस फेरेरो ने फ्री स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म Unsplash.com पर अपलोड की थी। राहुल ने यह तस्वीर वहीं से निकाली। मॉडल की तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी और इसे Unsplash लाइसेंस के तहत 5.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है और 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड की जा चुकी है। राहुल ने कहा- अब बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी जारी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की तरह बिहार में भी ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। कांग्रेस सांसद ने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके। ——————————– राहुल गांधी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… राहुल के आरोपों पर भाजपा का जवाब, उनके दावे झूठे: छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं; कहते हैं एटम बम फटेगा, बम फटता क्यों नहीं राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। रिजिजू ने कहा- राहुल ने जो प्रेजेंटेशन दिया, वह फर्जी था। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। वे संसद सत्र चलते समय विदेश चले जाते हैं। छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं। उन्हें विदेशों से जो प्रेरणा मिलती है, उसके आधार पर वे लोगों का समय बर्बाद करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


