Breaking .: राजस्थान: चुरू में तजिया जुलूस के दौरान बवाल, एक युवक की हत्या

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर से आपका स्वागत है. यहां हम हमेशा की तरह आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए हमारे साथ, पीएम मोदी अपनी यात्रा के चौथे पड़ाव में ब्राजील पहुंच गए हैं. जहां वह रियो डी जेनेरियो में 6-7 जुलाई को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकर करेंगे. पीएम मोदी ब्राजील में 8 जुलाई तक रहेंगे. उसके बाद वे नामीबिया जाएंगे.

वहीं देश के कई राज्यों में इनदिनों बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. जिसके चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है. हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश न होने की वजह से लोगों को  उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

आज की प्रमुख ख़बरें

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंच गए हैं. जहां रविवार को वे ब्रिक्स समिट में भाग ले सकते हैं. पीएम मोदी 8 जुलाई तक ब्राजील की राजकीय यात्रा पर पहुंचे हैं.

2. तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा रविवार को 90 साल के हो गए. ल्हामो थोंडुप को 22 अप्रैल 1940 को 14वां दलाई लामा घोषित किया गया था. उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ पांच साल थी.

3. उधर एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है. मस्क ने अपनी पार्टी को ‘अमेरिका पार्टी’ नाम दिया है.

4. ब्रिटेन की जानी-मानी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के एक्स अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है.

5. वहीं बिहार की राजधानी पटना में रविवार को भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के समापन के अवसर पर गांधी मैदान में सनातक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा.

6. इधर इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) रविवार को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम का परिणाम घोषित करेगा.

7. भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज 124वीं जयंती है. इस अवसर पर बीजेपी अलग-अलग राज्यों में विशेष आयोजन किए जाएंगे.

8. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है. ये मैच बर्मिंघम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: Elon Musk: अमेरिका की राजनीति में पूरी तरह से उतरे एलन मस्क, नई राजनीतिक पार्टी का किया एलान

ये भी पढ़ें: बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान हादसा, ताजिया में उतरा हाई वोल्टेज करंट, एक शख्स की मौत, 25 घायल

Breaking .: राजस्थान: चुरू में तजिया जुलूस के दौरान बवाल, एक युवक की हत्या




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button