Breaking .: अभिनेता धीरज कुमार का आज किया जाएगा अंतिम संस्कार, मंगलवार को मुंबई में हुआ था निधन
.webp)
Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए दिनभर हमारे साथ. एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने तीन अन्य साथियों के साथ धरती पर लौट आए हैं. चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कैलिफोर्निया के तट पर प्रशांत महासागर में उतरा. माना जा रहा है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 17 जुलाई को भारत आ सकते हैं.
वहीं देश के कई राज्यों में इनदिनों भारी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है. वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते पहाड़ों से लतातार भूस्खलन हो रहा है. राज्यों में इस साल मानसून आने के बाद से लेकर अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है.
आज की प्रमुख खबरें
1. पीएम मोदी के आवास पर बुधवार सुबह 11 बजे सीसीएस की बैठक होगी.
2. उधर, सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के रेप-मर्डर केस की सुनवाई होगी.
3. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी बुधवार को असम जाएंगे. जहां गुवाहाटी में वे राज्य कांग्रेस के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे.
4. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को ही उदयपुर फाइल्स फिल्म की रिलीज के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी.
5. उधर, भारत ने बांग्लादेश से सत्यजीत रे के पैतृक आवास को नहीं ढहाने का आग्रह किया. साथ ही घर के जीर्णोद्धार और रख-रखाव के लिए आर्थिक मदद का पेशकश की है.
6. वहीं, भारत ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि जब तक बहुत जरूरी ना तो तब तक भारतीय ईरान की यात्रा न करें.
7. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी-20 मैच बुधवार को कोलंबो में खेला जाएगा. सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं.
ये भी पढ़ें: Bomb Threat: दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वाड टीम
ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा पर फिर की एयरस्ट्राइक, ताजा हमलों में 93 लोगों की गई जान
Breaking .: अभिनेता धीरज कुमार का आज किया जाएगा अंतिम संस्कार, मंगलवार को मुंबई में हुआ था निधन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)

.webp)

.webp)

