Breaking .: भाजपा विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. हम यहां आपके लिए लेकर आए हैं देश दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो सबसे पहले बात करते हैं, मानसून और बारिश की. इस साल देशभर में समय से पहले मानसून पहुंच गया है. रविवार यानी 29 जून को दिल्ली में भी मानसून ने दस्तक दे दी है. इसके साथ ही दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है. सोमवार को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

टैरिफ की समय सीमा नहीं बढ़ाएंगे ट्रंप

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे 9 जुलाई से दुनियाभर के अधिकांश देशों के टैरिफ पर लगी 90-दिन की रोक को आगे बढ़ाने की कोई योजना  नहीं बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि, जब निर्धारित बातचीत की अवधि खत्म हो जाएगी. उनका प्रशासन सभी देशों को सूचित कर देगा. ट्रंप ने कहा कि टैरिफ दंड तब तक प्रभावी होंगे, जब तक कि अमेरिका के साथ कोई सौदा नहीं होता. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि समय सीमा के समाप्त होते ही पत्र भेजने का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

आज की प्रमुख खबरें

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी. इस दौरान वे बरेली और गोरखपुर का दौरा करेंगी. जिसमें वे गोरखपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी.

2. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मिजोरम में 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे.

3. उधर भारत मंडपम में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारिता मंत्रियों की सोमवार को बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे.

4. वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेरिका पहुंचेंगे. इस दौरान वह क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग होंगे.

5. उधर महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (30 जून) से शुरू हो रहा है. ये सत्र 18 जुलाई तक चलेगा.

6. कैलाश मानसरोवर यात्रा की पांच साल बाद सोमवार से शुरुआत हो सकती है. साल 2020 से बंद इस यात्रा में अब श्रद्धालुओं की संख्या घटाकर 750 कर दी गई है. जो 2019 में 1580 थी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: सरकार ने थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर लगाई रोक, अब समिति बनाकर लिया जाएगा फैसला

ये भी पढ़ें: Monsoon 2025: देशभर में समय से पहले पहुंचा मानसून, अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Breaking .: भाजपा विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button