Breaking . . Live Updates: 'संविधान ने सभी मतदाताओं को दी है समान शक्ति', राष्ट्रीय मतदाता दिवस गृह मंत्री शाह ने किया पोस्ट

Breaking . . Live Updates: आज 25 जनवरी 2026 और दिन रविवार है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत मैदानी राज्यों में एक बार फिर से लोग कांपते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को हुई बारिश के बाद एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते मैदानी राज्य ठंड से कांप रहे हैं. भारत इस साल अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (25 जनवरी) को राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी. जिसका प्रसारण आकाशवाणी पर किया जाएगा. इसके साथ ही दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में प्रसारण होगा. उसके बाद अंग्रेजी में भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा. उधर निर्वाचन आयोग आज दिल्ली में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की अध्यक्षता करेंगी. बता दें कि इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का विषय है ‘मेरा भारत, मेरा वोट’ जिसका नारा है ‘भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक’ पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में मनाया गया था. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें हमारा चैनल के साथ…

 

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

Breaking . . Live Updates: 'संविधान ने सभी मतदाताओं को दी है समान शक्ति', राष्ट्रीय मतदाता दिवस गृह मंत्री शाह ने किया पोस्ट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button