Breaking . . Live Updates: कमल हासन की पार्टी बैट्री टॉर्च निशान पर लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
Breaking . . Live Updates: आज 17 फरवरी 2026 और दिन मंगलवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम धीरे-धीरे गर्म होने लगा है. दिन का तापमान बढ़ने लगा है लेकिन सुबह-शाम और रात के वक्त हल्की ठंड का एहसास अभी भी हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने यूपी, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 17 और 18 फरवरी पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के चार दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंच गए हैं. आज वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी साथ ही दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का भी शुभारंभ करेंगे. उधर तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण मंगलवार शाम चार बजे राजधानी ढाका में होगा.
तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह परंपरा से हटकर संसद परिसर के साउथ प्लाजा में होगा. जो पहले शपथ बंगभवन में होता था. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज भारत मंडपम में शुरू हुए इंडिया AI समिट के दौरान दो राष्ट्रीय योजनाएं लॉन्च करेंगे. इनमें स्वास्थ्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रणनीति (SAHI) और हेल्थ एआई के लिए ओपन डेटा प्लेटफॉर्म (BODH) शामिल हैं.
वहीं देशभर में आज से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं. इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए 43 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया गया. बोर्ड परीक्षा के लिए देशभर में 15,649 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा सुबह 10:30 से शुरू होगी. जो दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, लेकिन 10 बजे के बाद किसी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें हमारा चैनल के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Breaking . . Live Updates: कमल हासन की पार्टी बैट्री टॉर्च निशान पर लड़ेगी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







