Breaking . . Live Updates: आज भारत दौरे पर आएंगे UAE के राष्ट्रपति; भाजपा अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन करेंगे नामांकन

Breaking . . Live Updates: आज 19 जनवरी 2026 और दिन सोमवार है. यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की यात्रा पर आ रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ बैठक करेंगे, जहां कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा करेंगे और उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.

मौसम की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मैदानी राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है. इस बीच दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज भी मध्यम कोहरा छाया हुआ है. जिसके चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं तो वहीं कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

वहीं, दक्षिणी स्पेन में रविवार (18 जनवरी) शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक, कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज इलाके के पास एक तेज रफ्तार हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

उधर, गाजा में शांति बहाली के लिए अमेरिका ने भारत को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें हमारा चैनल के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV 

 

Breaking . . Live Updates: आज भारत दौरे पर आएंगे UAE के राष्ट्रपति; भाजपा अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन करेंगे नामांकन




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button