Breaking . . Live Updates: आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र
.webp)
Breaking . . Live Updates: आज 5 जनवरी 2026 और दिन सोमवार है. सबसे पहले बात करते हैं मौसम की. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इनदिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं पहाड़ों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है. कल यानी रविवार को दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी यूपी समेत मैदानी राज्यों में ठंडी हवाएं चलती रही. जिससे दिनभर लोगों को ठिठुरन का एहसास होता रहा. वहीं कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों में देरी हुई. मौसम विभाग ने आज भी उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज (सोमवार) गोवा में इंडियन कोस्ट गार्ड के दो प्रदूषण नियंत्रण जहाजों में से पहले जहाज ‘समुद्र प्रताप’ का शुभारंभ करेंगे. वहीं]
- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की आज न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया जा सकता है.
- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर कोलंबिया के अनुरोध पर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने आपातकालीन बैठक बुलाई है.
- उधर सुप्रीम कोर्ट आज दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल में बंद उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा.
- वहीं दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आज से शुरुआत होगी.
- उधर IRCTC घोटाले के मामले में लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी.
- वहीं कांग्रेस आज वीबी- जी राम जी कानून के खिलाफ रांची में एक विशाल रैली का आयोजन करेगी.
- इसके अलावा आज गुरु गोबिंद सिंह जयंती मनाई जाएगी. जिसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें हमारा चैनल के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Breaking . . Live Updates: आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)


.webp)

