Breaking .: पुतिन इस माह के अंत में भारत का दौरा कर सकते हैं

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. देशभर में इनदिनों मानसून कहर बरपा रहा है. सबसे ज्यादा हालात खराब पहाड़ों पर हैं. जहां लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आपदा बन गई है. मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में अचानक से आए सैलाब में कई लोगों की जान चली गई.

जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हो गए. इनमें से कुछ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं. बचाव दल इलाके में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान यूपी, बिहार में भी बारिश होने की संभावना है. जबकि इन राज्यों कुछ जिलों में बारी बारिश हो सकती है. जबकि दिल्ली में गुरुवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है.

आज की प्रमुख खबरें

1. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार (7 अगस्त) से शुरू होगी. जबकि 9 सितंबर को मतदान होगा.

2. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे.

3. उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना जाएंगे.

4. दिल्ली में गुरुवार को विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेताओं की डिनर मीटिंग होगी. ये मीटिंग कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर होगी. जिसमें बिहार में हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा होगी.

5. वहीं नेशनल हेराल्ड मामले की दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी.

6. उधर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाया गया 25 फीसदी टैरिफ गुरुवार से लागू हो रहा है. जबकि बाकी 25 फीसदी टैरिफ 21 दिन बाद लागू किया जाएगा.

7. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को आए सैलाब के बाद धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इलाके में अभी भी कई लोग लापता हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Update: उत्तराखंड समेत देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 500 तीर्थयात्रियों से टूटा संपर्क, NDRF ने तेज किया सर्च ऑपरेशन

Breaking .: पुतिन इस माह के अंत में भारत का दौरा कर सकते हैं




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button