Breaking .: राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
.webp)
Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक बार फिर से आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं हर दिन की तहत देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए हमारे साथ. बात करते हैं मौसम की. मानसून के साथ ही देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. लेकिन आज दिल्ली में आसमान साफ नजर आ रहा है और धूप खिली हुई है. जबकि हिमाचल प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है. हिमाचल में आए सैलाब में कई घर बह गए हैं. जबकि कई लोगों की जान भी गई है. उधर राजस्थान में भी मंलवार को भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
आज की प्रमुख खबरें
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पांच देशों की आठ दिवसीय यात्रा पर रवाना होगें. पीएम मोदी सबसे पहले अफ्रीकी देश घाना जाएंगे. यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की 30 साल में पहली घाना यात्रा है.
2. अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार सुबह जम्मू से रवाना हुआ. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को पटना में बिहार बीजेपी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे.
4. बीजेपी ने 22 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पूरे कर लिए हैं. इसके बाद अब पूरे देश की नजर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर टिकी हुई हैं.
5. उधर दिल्ली दंगों की साजिश मामले में आरोप तय करने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी.
6. वहीं मनसे और ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता बुधवार को वर्ली डोम का निरीक्षण करेंगे. दरअसल, वर्ली डोम में 5 जुलाई को होने वाली ‘विजयी रैली’ की तैयारियों को लेकर दोनों पक्षों के नेता यहां जायजा लेने पहुंचेंगे.
7. उधर दलाई लामा बुधवार को अपने उत्तराधिकारी पर फैसला ले सकते हैं. इस दौरान वह एक संदेश भी जारी करेंगे.
8. वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा अंडर-19 वनडे मुकाबला नॉर्थम्प्टन में खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा.
9. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैंचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार से शुरू होगा. ये मैच दोपहर 3.30 बजे से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ भक्तों का पहला जत्था, 3500 से ज्यादा तीर्थयात्री करेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
ये भी पढ़ें: PM Modi Visit: पांच देशों की 8 दिवसीय यात्रा पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना
Breaking .: राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)


