Breaking .: सावन का तीसरा सोमवार आज, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
.webp)
Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए दिनभर हमारे साथ. सबसे पहले बात करते हैं हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार को हुई भगदड़ के बारे में. दरअसल, रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई. जिसमें अब तक आठ श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है.
जबकि कई श्रद्धालुओं का अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस बीच यूपी के बाराबंकी से भी भगदड़ की खबर आई है. दहरअसल, बाराबंकी के अवसानेश्वर मंदिर में भी सोमवार तड़के भगदड़ मच गई. जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि 38 घायल हो गए. फिलहाल मंदिर परिसर में स्थिति सामान्य है और लोग दर्शन के लिए मंदिर में पहुंच रहे हैं.
आज की प्रमुख खबरें
1. संसद के मानसून सत्र का आज छठवां दिन है. सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की बहस होगी. इसके लिए कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.
2. वहीं कैश कांड के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
3. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके सोमवार से दो दिन के राजकीय दौरे पर मालदीव जाएंगे.
4. उधर, सोमवार सुबह बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि 38 लोग घायल हो गए.
5. आज सावन महीने का तीसरा सोमवार है. जिसके चलते देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है.
6. वहीं अफ्रीकी देश नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है.
7. उधर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में झरने के पास घूमने गए वीआईटी के दो छात्र लापता हो गए.
8. जम्मू-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा में अब तक 3.77 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी की दर्शन कर चुके हैं.
Breaking .: सावन का तीसरा सोमवार आज, देशभर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)



.webp)


