Breaking .: दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Breaking . .: नमस्कार, हमारा चैनल के डिटिजल प्लेटफॉर्म पर आपका स्वागत है. यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं देश-दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज और खबरों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स. तो बने रहिए दिनभर हमारे साथ. दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में इनदिनों मानसून अपना असर दिखा रहा है. जिसके चलते जमकर बारिश हो रही है. पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है. आईएमडी की मानें तो दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में मंगलवार को भी भारी बारिश का अनुमान है.

आज की प्रमुख खबरें

1. चीन में मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी. इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी भाग लेंगे.

2. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से दो दिवसीय ओडिशा यात्रा पर रहेंगी. अपनी यात्रा के पहले दिन वह भुवनेश्वर में AIIMS के 5वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी.

3. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती पर पहुंचेंगे. वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ दोपहर करीब तीन बजे कैलिफोर्नियां के तट पर प्रशांत महासागर में उतरेंगे.

4. उधर, मंगलवार को कांग्रेस संसदीय समिति की बैठक होगी. इस बैठक में संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी रणनीति बनाएगी.

5. वहीं लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार से सोनम वांगचुक विरोध प्रदर्शन और हड़ताल शुरू करेंगे.

6. उधर, मुंबई में मंगलवार को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के पहले एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा.

7. सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा रूट पर क्यूआर कोड अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.

8. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को ही फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा.

9. वहीं ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रपति एंथनी अल्बनीज मंगलवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे. राष्ट्रपति अल्बनीज शनिवार को चीन की 6 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे थे.

10. उधर, ओडिशा का बालासोर के एक कॉलेज में आत्मदाह करने वाली छात्रा ने एम्स भुवनेश्वर में दम तोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें: Odisha: कॉलेज में आत्मदाह करने वाली छात्रा ने AIIMS भुवनेश्वर में तोड़ा दम, टीचर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

ये भी पढ़ें: दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में दो यात्रियों ने किया बवाल, जबरन की कॉकपिट में घुसने की कोशिश

Breaking .: दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट स्टीफंस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button