गुजरात : चंडोला में अवैध अतिमक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी

अहमदाबाद, 21 मई (.)। गुजरात के चंडोला में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन भी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। कल जहां अवैध बस्तियों को ढहाया गया था, वहीं आज कुछ अवैध तरीके से बनाए धार्मिक स्थलों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के बारे में संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) जयपाल एस. राठौर ने मीडिया को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमने अब तक 99 प्रतिशत अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। अब कुछ धार्मिक स्थल रह गए हैं, जिन्हें ध्वस्त करने की प्रक्रिया जारी है।

साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मामले के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जा रहे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। नगर निगम और पुलिस नियमों के अनुरूप ही सभी कार्रवाई कर रही हैं। हम नियमों से परे नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान हमने उन सभी लोगों को भी चिन्हित कर लिया है, जिन्हें आगे चलकर वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। हमने इस संबंध में लोगों को फॉर्म वितरित कर दिए हैं। इसके अलावा, उन लोगों को भी चिन्हित कर लिया है, जिन्हें इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास प्राप्त करने से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि इन सभी अवैध अतिक्रमण को न्यायालय के आदेश के अनुरूप ही ध्वस्त किया जा रहा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी कार्रवाई नियमों के परे जाकर न हो।

इससे पहले मंगलवार (21 मई) को भी चंडोला इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की टीम ने कार्रवाई की थी। इस बारे में संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) शरद सिंघल ने . को बताया था कि ध्वस्तीकरण के पहले चरण के तहत हमने यह लक्ष्य निर्धारित किया था कि सबसे पहले बांग्लादेशी और भू-माफिया बाहुल्य इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले डेढ़ लाख स्क्वायर मीटर की जमीन को नगर निगम की तरफ से मुक्त कराया गया था, जिसमें पुलिस ने अपनी तरफ से पूरा सहयोग दिया था।

ये कार्रवाई पूरे इलाके का गहन अध्ययन और सर्वे करने के बाद की गई है।

–.

एसएचके/केआर

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

गुजरात : चंडोला में अवैध अतिमक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button