दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी:एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था, किसी के घायल होने की खबर नहीं- INA NEWS

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर मंगलवार दोपहर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। मीडिया के मुताबिक, यह बस एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है। आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि इस घटना में कोई घायल हुआ या नहीं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। जांच जारी है। घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट मैनेजमेंट का बयान… घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने बताया- दोपहर करीब 12 बजे एक ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी की बस में अचानक आग लग गई। एयरपोर्ट की फायर फाइटिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। उस समय बस खड़ी हुई थी और उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था। सभी उड़ान संचालन सामान्य हैं। 22 जुलाई- एअर इंडिया फ्लाइट के पिछले हिस्से में आग लगी इससे पहले 22 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक प्लेन के पिछले हिस्से के ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक यह प्लेन मंगलवार दोपहर 12:12 बजे हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आया था। हालांकि, विमान के सभी यात्री और क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं हुआ था। यह फ्लाइट हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आई थी। फ्लाइट AI 315 की लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद APU में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब यात्री प्लेन से उतरने लगे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU ऑटोमैटिक बंद हो गया था। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा था कि प्लेन को कुछ नुकसान हुआ है, जबकि यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। प्लेन को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है। साथ ही रेग्युलेटरी बॉडी को सूचित कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें… खबर अपडेट की जा रही है….
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |




