4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, वोटिंग शुरू:गुजरात की 2, पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट; 23 जून को नतीजे- INA NEWS

देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें गुजरात की 2, पंजाब-केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है। रिजल्ट 23 जून को आएगा। इन सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। गुजरात और पंजाब में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, केरल में एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वजह 1. गुजरात: 2 सीटें 2. पंजाब: एक सीट 3. पश्चिम बंगाल: एक सीट 4. केरल: एक सीट राज्यों में वर्तमान सरकार की स्थिति गुजरात: यहां भाजपा की सरकार है। भूपेंद्र पटेल CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 182 हैं। भाजपा के पास 161 विधायक हैं, कांग्रेस के पास 12 और AAP के पास चार हैं। जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी और दो निर्दलीय के पास है। पश्चिम बंगाल: राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। ममता बनर्जी CM हैं। कुल विधानसभा की 294 सीटें हैं। TMC के पास 215 विधायक हैं। भाजपा के पास 77 सीटें हैं। कांग्रेस का कोई भी विधायक नहीं है। पंजाब: यहां आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार है। भगवंत मान CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 117 हैं। AAP के पास 91 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 18 सीट, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पास 3 सीट, BSP के पास 1 और BJP के पास 2 सीटे हैं। एक विधायक निर्दलीय है। केरल: यहां लेफ्ट डेमोक्रेटिक फंट (LDF) की सरकार है। पिनाराई विजयन CM हैं। कुल विधानसभा सीटें 140 हैं। LDF के पास 98 सीटें हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के पास 41 सीटें हैं। ———————————————— चुनाव आयोग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अब 15 दिन में वोटर आईडी कार्ड देगा चुनाव आयोग: नई प्रॉसेस रजिस्ट्रेशन और कार्ड करेक्शन पर भी लागू; पहले 30 दिन से ज्यादा लगते थे अब वोटर लिस्ट में किसी भी अपडेट के 15 दिनों के अंदर लोगों को उनके वोटर आईडी कार्ड दे दिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा है कि उसने वोटर आईडी कार्ड देने के लिए नई प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें नए रजिस्ट्रेशन या मौजूदा वोटर की जानकारी में बदलाव शामिल हैं। इसके अलावा वोटर्स को SMS भी मिलेंगे, जिससे उन्हें उनके कार्ड का अपडेट मिलता रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button