भास्कर अपडेट्स:साल के अंत तक पूरे देश में SIR की तैयारी, चुनाव आयोग ने राज्यों से पुराने रिकॉर्ड मंगवाए- INA NEWS

चुनाव आयोग जल्द पूरे देश में वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तारीख तय करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रक्रिया साल के अंत से पहले शुरू हो सकती है। आयोग का मकसद है कि वोटर लिस्ट से अवैध प्रवासियों को हटाया जाए और कोई भी योग्य नागरिक छूटे नहीं। बुधवार को दिल्ली में राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि अगले साल 5 राज्यों (असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी) में विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए SIR की प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकते हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए जरूरी दस्तावेजों को आसान बनाया जाएगा।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button