California Shooting: USA के कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; 10 घायल
अमेरिका के स्टॉकटन शहर में भीषण गोलीबारी हुई है। अचानक एक बैंक्वेट हॉल में अंधाधूंध गोलियां चलीं। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 10 लोग गंभीर घायल हैं। उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HighLights
अमेरिका के स्टॉकटोन शहर में गोलीबारी
बैंक्वेट हॉल में हुई गोलीबारी में 4 की मौत
घटना में महिला बच्चों समेट 10 घायल
डिजिटल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (USA) के कैलिफोर्निया प्रांत से गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। यह घटना स्टॉकटन शहर के बैंक्वेट हॉल में हुई है। इस गोलीबारी में अब तक 4 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है, जबकि 10 लोग घायल हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, स्टॉकटन शहर के बैंक्वेट हॉल में शनिवार रात अंधाधुंध फायरिंग हुई है। सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यायल के प्रवक्ता ने बताया कि फायरिंग में महिलाओं और बच्चों को भी गोलियां लगी हैं। उन्होंने बताया कि शुरूआती जांच में यह एक सोची-समझी साजिश लग रही है।
अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
इस खबर में लगातार अपडेट जारी है। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।
California Shooting: USA के कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत; 10 घायल
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,