Nation- गोरखपुर: PSC कैंप में लेडी टॉयलेट की लॉबी में कैमरा, ट्रेनी महिला सिपाहियों का हंगामा… धरने पर बैठीं- #NA

गोरखपुर: PSC कैंप में लेडी टॉयलेट की लॉबी में कैमरा, ट्रेनी महिला सिपाहियों का हंगामा... धरने पर बैठीं

ट्रेनी महिला सिपाहियों का हंगामा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार को ट्रेनी महिला सिपाहियों ने हंगामा कर दिया. उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा किए. ट्रेनी महिला सिपाहियों ने पानी, खाना और नहाने जैसी कई व्यवस्थाओं को लेकर आरोप लगाए. करीब 600 महिला सिपाही रोती और चिल्लाती ट्रेनिंग सेंटर से बाहर आईं और कर हंगामा करने लगीं. यही नहीं वह रोड को जाम कर बैठ गई. ट्रेनी महिला सिपाहियों ने आरोप लगाया कि ट्रेनिंग सेंटर में 360 लोगों के रहने का इंतजाम है. लेकिन 600 लड़कियां वहां रह रही है.

उनका कहना है कि जब गोरखपुर के पीएससी बिछिया में जगह नहीं थी तो उन्हें यहां क्यों भेजा गया. पीएसी कमांडेंट आनंद कुमार और सीओ दीपांशी राठौर ने मौके पर पहुंचकर ट्रेनी महिला सिपाहियों को समझाया, जिसके बाद सभी ट्रेनी महिलाएं ट्रेनिंग सेंटर के अंदर वापस गईं. 21 जुलाई से गोरखपुर के बिछिया स्थित पीएसी कैंप में ट्रेनी महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही है. बुधवार, 23 जुलाई को करीब 600 महिला सिपाहियों ने हंगामा किया.

पीएसी कैंप के बाहर धरने पर बैठीं

ट्रेनी महिला सिपाहियों ने ट्रेनिंग सेंटर की व्यवस्था पर सवाल उठाए. इतना ही नहीं रिक्रूट महिलाएं पीएसी कैंप के बाहर धरने पर बैठ गईं. उनका आरोप है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और उन्हें सुविधा भी नहीं दी जाती है. उन्होंने कहा कि उन्हें न तो पानी की व्यवस्था मिलती है और न ही अच्छे खाने मिलते हैं. उन्हें खुले में नहाना पड़ता है. ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और अगर वह इसका विरोध करती हैं तो उन्हें अधिकारियों से सुनने को मिलती है.

लेडी टॉयलेट की लॉबी में कैमरा

ट्रेनी महिलाओं ने जब अपनी परेशानियों को लेकर हंगामा किया तो पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेनी महिलाओं को समझाने लगे. गोरखपुर के बिछिया स्थित पीएससी कैंपस में महिला सिपाहियों की ट्रेनिंग करवाई जा रही है. महिलाओं की ट्रेनिंग 21 जुलाई से शुरू हुई और आज 23 जुलाई को ट्रेनी महिलाओं ने हंगामा कर दिया. उनका यह भी आरोप है कि महिलाओं के बाथरूम के गैलरी में कैमरे लगे हुए है. उन्हें हटाया जाए.

600 लड़कियों को रखा गया

गोरखपुर के बिछिया पीएससी कैंपस में 600 महिलाएं ट्रेनिंग कर रही हैं. उनका कहना है कि ट्रेनिंग सेंटर में 360 लड़कियों के रहने का इंतजाम है लेकिन वहां 600 लड़कियों को रखा गया है. अब पीएसी कमांडेंट आनंद कुमार और दीपांशी राठौर ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया, जिसके बाद सभी रिक्रूट महिला सिपाही सेंटर के अंदर चली गईं. अधिकारियों ने महिला सिपाहियों से बातचीत की. उनकी मांगों के मुताबिक अधिकारी आगे की योजना बना रहें हैं.

गोरखपुर: PSC कैंप में लेडी टॉयलेट की लॉबी में कैमरा, ट्रेनी महिला सिपाहियों का हंगामा… धरने पर बैठीं

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button