Political – क्या बिहार में टूट सकता है RJD-कांग्रेस गठबंधन, तेजस्वी यादव के बयान ने कैसे बढ़ाया सियासी पारा?- #INA

क्या बिहार में टूट सकता है RJD-कांग्रेस गठबंधन, तेजस्वी यादव के बयान ने कैसे बढ़ाया सियासी पारा?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. इसी बीच अभी गठबंधनों में शामिल दलों के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर फैसला नहीं हुआ है. अभी नहीं सामने आया है कि गठबंधन का कौन-सा दल कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा. फिलहाल, एनडीए और इंडिया ब्लॉक के नेता सीट शेयरिंग के मुद्दे पर मंथन कर रहे हैं. इस बीच शनिवार को मुजफ्फरपुर में आयोजित एक जनसभा में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुजफ्फरपुर कांटी में आयोजित एक जनसभा में कहा, तेजस्वी बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. अब उनके इसी बयान के बाद गठबंधन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, हर जगह से तेजस्वी चुनाव लड़ने का काम करेगा. आप लोगों से अपील है, तेजस्वी के चेहरे को देखकर वोट दीजिए.

नीतीश सरकार को घेरा

मुजफ्फरपुर के कांटी में तेजस्वी यादव ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर तेजस्वी ने कहा, बिहार को आगे ले जाने का काम तेजस्वी यादव करेगा. उन्होंने इस मौके पर सरकार को घेरने का काम किया. उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा सरकार अब सिर्फ नकल करती हैं, इनके पास कोई विजन नहीं है. ये हमारी नकल करते हैं.

सीट-शेयरिंग को लेकर सियासी पारा हाई

तेजस्वी यादव की यह अपील ऐसे समय आई है जब महागठबंधन के अंदर पहले से ही चल रही जटिल सीट-बंटवारे की बातचीत, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा और पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी के शामिल होने से और भी मुश्किल और पेचीदा हो गई है.

2020 में क्या था सीट-शेयरिंग फॉर्मूला?

साल 2020 को देखे तो पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 75 सीटें जीती थीं, जिससे यह गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. कांग्रेस को 70 सीटें मिली थीं, जिनमें से उसने 19 पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने इस हफ्ते कहा कि गठबंधन में नई पार्टियों के शामिल होने पर हर दल को अपने हिस्से से कुछ सीटें छोड़नी होंगी.

बीजेपी का रिएक्शन आया सामने

तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद अब बीजेपी की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है. बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ख्वाब देखना बंद करें, तेजस्वी यादव. आपके पास अकेले सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है. आप ऐसे बयान देकर कांग्रेस और अपने सहयोगियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता को आप पर कोई भरोसा नहीं है. आप उन्हें चारा घोटाले और लैंड फॉर जॉब स्कैम की याद दिलाते हैं. लोग नीतिश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर एनडीए को वोट देंगे.

क्या बिहार में टूट सकता है RJD-कांग्रेस गठबंधन, तेजस्वी यादव के बयान ने कैसे बढ़ाया सियासी पारा?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button