कनाडा के पीएम ने शुरू की ट्रंप की चापलूसी, भारत-पाक सीजफायर का दिया क्रेडिट
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें “परिवर्तनकारी नेता” बताया। उन्होंने कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में भारत-पाकिस्तान युद्ध रुका, नाटो रक्षा खर्च बढ़ा और ईरान की आतंकवादी गतिविधियां कमजोर हुईं। कार्नी ने ट्रंप के वैश्विक नेतृत्व की सराहना की।
HighLights
मार्क कार्नी ने ट्रंप को परिवर्तनकारी राष्ट्रपति बताया।
भारत-पाक युद्ध रोकने का श्रेय ट्रंप को दिया।
नाटो सहयोगियों के प्रति ट्रंप की प्रतिबद्धता की तारीफ।
एजेंसी, नई दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जमकर चापलूसी की। उन्होंने ट्रंप के झूठे दावों पर साथ देते हुए कहा कि उन्होंने भारत-पाक का युद्ध रुकवाया। वह परिवर्तन को पसंद करने वाले व्यक्ति हैं।
प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि आप एक परिवर्तनकारी राष्ट्रपति हैं। अर्थव्यवस्था में परिवर्तन, रक्षा खर्च में नाटो सहयोगियों के प्रति अभूतपूर्व प्रतिबद्धता, भारत, पाकिस्तान और आर्मेनिया से शांति और ईरान को आतंकवादी ताकत के रूप में निष्क्रिय करना, यह सब आपके ही नेतृत्व में संभव हो पाया है।
#WATCH | Canadian Prime Minister Mark Carney meets US President Donald Trump in the White House
PM Carney says, “You are a transformative President. Since then, transformation in the economy, unprecedented commitment to NATO partners to defence spending, peace from India,… pic.twitter.com/oCexOMmcOG
दरअसल, ट्रंप की टैरिफ की धमकी से कनाडा के पीएम कार्नी डर गए हैं। उन्होंने मार्च में ही कनाडा के पीएम का पद संभाला है। यह उनकी तब से दूसरी अमेरिका यात्रा है। वह ट्रंप की तारीफ कर उनको खुश करना चाहते हैं, जिससे कनाडा पर टैरिफ का बोझ न पड़े।
कनाडा के पीएम ने शुरू की ट्रंप की चापलूसी, भारत-पाक सीजफायर का दिया क्रेडिट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,