दिल्ली सिक्योरिटी सिस्टम से लैस होगी, कैपिटल डोम तैयार:इसमें 3 लेयर शामिल, आउटर रिंग में सिग्नल तो मिडिल में मिसाइलें तैनात होंगी- INA NEWS

देश की राजधानी दिल्ली चौतरफा सुरक्षा सिस्टम से लैस होने जा रही है। इसे कैपिटल डोम नाम दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान ने दिल्ली पर मिसाइलें दागी थीं, लेकिन हमारे स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे हवा में ही मार गिराया था। इसी के बाद दिल्ली को अलग से एक ‘सुदर्शन चक्र’ का सुरक्षा घेरा देने पर मंथन किया गया। फिलहाल यह सिस्टम लगभग तैयार है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की अगुवाई में जिस डिफेंस सिस्टम को तैयार किया जा रहा है, उसमें दिल्ली के चारों ओर तीन सुरक्षा घेरे होंगे। इन्हें आउटर, मिडिल और इनर रिंग नाम दिया गया है। ये दिल्ली की सरकारी इमारतों, हवाई अड्‌डों जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और उनके आसपास तैनात होंगे। आउटर रिंग में सिग्नल सिस्टम तो मिडिल में मिसाइलें तैनात होंगी। ये दुश्मन की हर रेंज की मिसाइलों, ड्रोन्स, लड़ाकू विमानों या लायटरिंग एम्युनिशन को नाकाम कर देगा। सॉफ्ट किल सिस्टम भी लगे होंगे कमांड सेंटर में सॉफ्ट किल सिस्टम भी होंगे, जिसमें जैमिंग प्रणाली और लेजर किरणों से हमलावर सिस्टम को निष्फल किया जा सकेगा। पूरा सिस्टम मोबाइल होगा और इसे समय के साथ अपग्रेड किया जा सकेगा। इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम को रूसी मिसाइल रोधी प्रणाली एस–400 से भी जोड़ा जाएगा। यह सिस्टम पूरी तरह स्वदेश में विकसित किया जा रहा है। बाद में इसी के इर्दगिर्द सुदर्शन चक्र का जाल बुना जाएगा। दिल्ली की सुरक्षा क्यों, 500 से ज्यादा सरकारी भवन-संस्थाएं दिल्ली की सुरक्षा भी इसलिए खास है क्योंकि यहां 500 से ज्यादा सरकारी भवन और संस्थाएं हैं। इसमें केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, PSU और संवैधानिक संस्थान शामिल हैं। दिल्ली देश का प्रशासनिक केंद्र होने के कारण सबसे ज्यादा सरकारी दफ्तर यहीं हैं। ————————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली गैस चैम्बर बनी, 228 फ्लाइट कैंसिल: AQI 500 तक, इससे ज्यादा आंकड़े दर्ज नहीं होते दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को जहरीले स्मॉग की परत छाई रही। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली के 40 में से 27 निगरानी केंद्रों पर हवा ‘गंभीर’ दर्ज की गई। वजीरपुर में AQI 500 तक पहुंच गया, जो अधिकतम सीमा है। सीपीसीबी के मुताबिक 500 से ऊपर AQI दर्ज नहीं किया जाता। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button