Nation- मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज- #NA

प्रसाद पुजारी
मुंबई की आर्थर रोड जेल में 6 जुलाई को दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी समेत 8 कैदियों पर दंगा और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है. दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने पिछले सप्ताह अचानक हिंसक झड़प का रूप ले लिया. इस झड़प के बाद जेल परिसर में भारी तनाव का माहौल बन गया. हालांकि, जेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते किसी बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया.
घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद पुजारी और अन्य सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की तरफ से संयुक्त रूप से की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद का असली कारण क्या था और क्या यह कोई पूर्व नियोजित साजिश थी.
गैंगस्टर प्रसाद पुजारी सहित 8 आरोपियों पर मामला दर्ज
जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर प्रसाद उर्फ़ सुभाष विठ्ठल पुजारी और उसके सात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन पर दर्ज किया गया मामला
- इरफान रहीम खान
- शोएब खान उर्फ भूर्या
- अयूब अनामुद्दीन शेख
- मुकेश सीताराम निषाद
- लोकेन्द्र उदय सिंह रावत
- सिद्धेश संतोष भोसले
शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उक्त आरोपी इस झगड़े को भड़काने में शामिल थे. इन्हीं ने ही पूरे मामले को बढ़ाने की कोशिश की थी.
इन सवालों के जवाब तलाश रही टीम
झड़प के बाद जेल परिसर में अन्य कैदियों में भी डर का माहौल है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं यह हिंसा पूर्व नियोजित तो नहीं थी, क्या कोई खास कैदी निशाने पर था और क्या झड़प के पीछे किसी को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने की मंशा थी. भले ही इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पुलिस गंभीर हमले की आशंका से इनकार नहीं कर रही.
प्रसाद पुजारी का आपराधिक इतिहास
प्रसाद पुजारी अंडरवर्ल्ड का कुख्यात चेहरा है, जिस पर वसूली, हत्या की साजिश और संगठित अपराध के कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह लगभग दो दशक तक चीन में अपनी पत्नी के साथ छिपा हुआ था. मुंबई पुलिस की तरफ से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के बाद इंटरपोल की मदद से मार्च 2024 में भारत प्रत्यर्पित किया गया था.
फिलहाल वह आर्थर रोड जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है. पहले प्रसाद पुजारी कुमार पिल्ले गेंग के लिए काम करता था, बाद में वो छोटा राजन से जुड़ा और उसके बाद राजन से विवाद होने के बाद उसने खुद की गेंग बनाई और अपनी गैंग में ज्यादातर साउथ के लड़कों को रखा. इन्हीं के जरिए वो पूरे अपराधों को अंजाम देता था.
मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)



