HR हेड के साथ रोमांस करते पकड़े गए स्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन ने उठाया बड़ा कदम… कंपनी को कहा अलविदा
Coldplay Concert में HR हेड के साथ रोमांस करने वाले स्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका वीडियो वायरल होने के बाद से लगातार विवाद हो रहा था।
HighLights
वीडियो वायरल होने के बाद CEO एंडी बायरन ने दिया इस्तीफा।
HR हेड के साथ रोमांस करने का वीडियो हो गया है वायरल।
वीडियो वायरल होने के बाद पत्नी ने बदल लिया था सरनेम।
एजेंसी, वॉशिंगटन। Coldplay Concert में HR हेड के साथ रोमांस करने वाले स्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद से लगातार विवाद हो रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे कंपनी की चीफ पब्लिक ऑफिसर के बाहों में बाहें डालकर कॉन्सर्ट का लुफ्त उठा रहे थे।
एस्ट्रोनॉमर कंपनी ने लिंक्डइन पर इस मामले को लेकर एक पोस्ट किया था। कंपनी की तरफ से कहा गया था कि “उनके लीडर्स द्वारा सही आचरण और जवाबदेही दोनों में मानक स्थापित करने की अपेक्षा की जाती है और हाल ही में ऐसा नहीं हुआ।” वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने अपने इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे निदेशक मंडल की तरफ से स्वीकार कर लिया गया। इससे पहले शुक्रवार को उनको छु्ट्टी पर भेज दिया गया था, उनकी जगह मुख्य उत्पाद अधिकारी पीट डेजॉय को अंतरिम सीओ के रूप में कार्यभार सौंपा गया है।
अगर अभी तक आप इस मामले को पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं तो आपको आसान भाषा में बताते हैं। मैसाचुसेट्स के बोस्टन स्थित जिलेट स्टेडियम में आयोजित कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट(Coldplay Concer) के दौरान यह पूरा हादसा हुआ। कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन अपनी परफॉरमेंस दे रहे थे, उसी दौरान वहां मौजूद कैमरा एंडी बायरन पर आ गया। इस दौरान वे क्रिस्टिन कैबोट को अपनी बांहों में भरकर इस कॉन्सर्ट का लुफ्त उठा रहे थे। जैसे ही कैमरे ने उनपर फोकस किया दोनों इससे बचने लगें। इसको देख क्रिस मार्टिन ने कहा कि इन दोनों को देखो या तो इनका अफेयर चल रहा है या फिर दोनों बहुत शर्मीले हैं। इस बात को सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। हालांकि, उनके इस रोमांस का पल कैमरे में कैद हो गया और वायरल हो गया।
इसे भी पढ़ें- थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं के सेक्स स्कैंडल का खुलासा, जानिए कैसे ‘Miss Golf’ ने 9 भिक्षुकों को अपने जाल में फंसाया और वसूले 350 मिलियन बाट
HR हेड के साथ रोमांस करते पकड़े गए स्ट्रोनॉमर के CEO एंडी बायरन ने उठाया बड़ा कदम… कंपनी को कहा अलविदा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,