सीजी- CG: एक ही दिन में चार दर्दनाक हादसे, सर्पदंश-करंट और सड़क दुर्घटना ने ली चार जिंदगियां; मची अफरा-तफरी – INA

धमतरी जिले में आज रविवार काल बनकर आया, जहां चार अलग-अलग घटनाओं में एक कोटवार, एक दिव्यांग समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। एक ही दिन में चार लोगों की मौत से जिले में हड़कंप मच गया।

दिव्यांग युवक को जहरीले करैत सांप ने डसा

मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम परेवाडीह का है, जहां घर में सोए दिव्यांग विक्रम कुमार साहू को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अचेत अवस्था में मिला युवक का शव

वहीं, दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र के भेंडरा गांव की है, जहां टुकेश विश्वकर्मा रात में अपने घर में सोया हुआ था। रविवार सुबह वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

इलाज के दौरान हुई मौत

इसी तरह तीसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुरी की है। गांव के कोटवार संतराम देवदास 27 जुलाई को मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संतराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  CG: ‘शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट बंद नहीं हो सकते’, हाईकोर्ट ने कहा- न्यायिक कार्य प्रभावित करना उचित नहीं

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

चौथी घटना रविवार को धमतरी शहर के लाल बगीचा वार्ड में हुई। यहां निवासी घनश्याम सेन मंदिर की छत पर चढ़कर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ की एक डाल ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल धमतरी के मसीही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने चारों मामलों में पोस्टमार्टम के बाद . की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button