सीजी- CG: महिलाओं के लिए खुशखबरी, बिना डाक्यूमेंट्स मिलेगा इतना लोन; वित्तमंत्री ने लांच की 'महतारी शक्ति ऋण योजना' – INA

CG: महिलाओं के लिए खुशखबरी, बिना डाक्यूमेंट्स मिलेगा इतना लोन; वित्तमंत्री ने लांच की ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’

.

loader





छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से एक नई योजना की पहल की गई है। इस योजना के तहत महिलाएं आर्थिक मजबूत होंगी। राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ लांच किया है। 
 
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी शक्ति ऋण योजना का अपने निवास कार्यालय से लांचिंग की है। इस अवसर पर राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी उपस्थित थे। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन अरोरा ने बताया कि जिन महिलाओं का ग्रामीण बैंक में महतारी वंदन योजना की राशि जमा होती है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का लोन बिना किसी औपचारिकता के उपलब्ध कराया जाएगा।
राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से शुरू की गई महतारी शक्ति ऋण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना से महिलाओं को न केवल वित्तीय मदद मिलेगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए सहायक होगी।
 

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button