सीजी- CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट तेज, बस्तर में बरस रहे बादल; रायपुर-बिलासपुर अब भी गर्मी की चपेट में – INA

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दक्षिणी जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं और कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, लेकिन राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के मध्य हिस्सों को अभी भी राहत देने वाली बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

प्रदेश के दक्षिणी और वनांचल क्षेत्रों में लगातार नमी पहुंचने से मौसम सुहावना बना हुआ है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ के शहर अब भी तेज धूप और उमस से जूझ रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मानसून की रफ्तार बढ़ने के संकेत

Table of Contents

Table of Contents

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं। अगले दो से तीन दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और बंगाल की खाड़ी के अतिरिक्त हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी मौसम गतिविधियों में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पांच दिन तक जारी रह सकती हैं मौसम गतिविधियां

Table of Contents

Table of Contents

मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवाएं और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। किसानों और आम नागरिकों को बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से खुले क्षेत्रों और बिजली गिरने की आशंका वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

रायपुर में बादल, लेकिन गर्मी बरकरार

Table of Contents

Table of Contents

राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं के संकेत दिए हैं। हालांकि तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इन क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश

Table of Contents

Table of Contents

पिछले एक दिन के दौरान ओडगी में 5 सेंटीमीटर, कुआकोंडा में 4 सेंटीमीटर और बड़े बचेली में 3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा सुकमा, बलरामपुर, तोंगपाल, कांसाबेल और मनोरा सहित कई इलाकों में 2-2 सेंटीमीटर तक बारिश हुई। चिरमिरी, गादीरास और छिंदगढ़ क्षेत्रों में भी वर्षा दर्ज की गई है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश का सर्वाधिक तापमान बिलासपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव जैसे शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास लगातार हो रहा है।

Table of Contents

Table of Contents

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News