सीजी- Chhattisgarh News: चिरमिरी में 5.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, यातायात व्यवस्था होगी बेहतर – INA

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास कर जनता को बड़ी सौगात दी। लगभग 5 करोड़ 50 लाख के कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास मंत्री श्याम बिहारी ने किया। 

इन इलाकों में होंगे विकासकार्य

चिरमिरी के हल्दीबाड़ी, कालीबाड़ी से बड़ा बाजार तक लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही गोदरीपारा से डोमनहिल तक गौरव पथ निर्माण, छोटा बाजार से रेलवे स्टेशन तक रिटेनिंग वॉल निर्माण तथा हल्दीबाड़ी से रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों की भी आधारशिला रखी गई।

यातायात व्यवस्था में होगा सुधार

इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि स्थानीय लोग लंबे समय से इन विकास कार्यों की मांग कर रहे थे, जो अब जल्द पूरे होंगे। इस भूमिपूजन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, नगर निगम महापौर रामनरेश राय, पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button