CG News: छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को मिलेंगे ₹152.84 करोड़…प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भुगतान कल- #INA

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को मिलेंगे ₹152.84 करोड़...प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भुगतान कल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (File Photo)

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान किया जाएगा. यह भुगतान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किया जाएगा. बीमा प्राप्त किसानों के खाते में यह राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. इसमें खरीफ सीजन 2024 के 33 हजार 943 पात्र किसानों को 10 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये तथा रबी सीजन 2024-25 के एक लाख 7 हजार 936 पात्र किसानों को 142 करोड़ 58 लाख 65 हजार रुपये का दावा भुगतान शामिल है.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत यह भुगतान 11 अगस्त यानी सोमवार को राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण आधारित स्वचालित प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजस्थान के झुंझुनू में यह कार्यक्रम आयोजित होगा. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे. कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किशोरी लाल मीना विशिष्ट अतिथि होंगे.

Farmers Of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के पात्र बीमा प्राप्त किसान वर्जुअल जुड़ेंगे

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा. छत्तीसगढ़ के पात्र बीमा प्राप्त कृषकों को वर्चुअल मोड से कार्यक्रम में शामिल करने के लिए जिला स्तर पर कार्यालय उप संचालक कृषि तथा विकासखंड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी कृषक इसका हिस्सा बन सकें.

किसानों की आर्थिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता -साय

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने इस अवसर पर कहा कि किसानों की आर्थिक सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे प्रभावी कार्यक्रम किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं फसल हानि से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. यह दावा भुगतान हमारे कृषकों के विश्वास और आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा. हमारी सरकार खेती को लाभकारी बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक तकनीक के प्रसार और फसल विविधीकरण के माध्यम से प्रदेश की कृषि को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित है.

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को मिलेंगे ₹152.84 करोड़…प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भुगतान कल

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button