CG News: 70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन… दोनों ने की लव मैरिज, मंदिर में लिए सात फेरे; बाराती बन झूमे मोहल्ले वाले- #INA

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र से एक अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. चिंगराजपारा अटल आवास में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग दादू राम गंधर्व ने 30 वर्षीय युवती से विवाह कर समाज की परंपरागत सीमाओं को तोड़ दिया है. दोनों ने विधि-विधान के साथ मोहल्ले के शिव मंदिर में सात फेरे लिए और अपने प्यार को नई पहचान दी.

जानकारी के अनुसार, दादू राम मजदूरी का काम करते हैं. उसी मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से उनका परिचय हुआ और धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्यार में बदल गई. उम्र के अंतर के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया. हालांकि लड़की के परिजनों ने इसका विरोध किया लेकिन दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया. आज दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की रस्में निभाईं, वरमाला, सिंदूर और फेरे की हर रस्म पूरी आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुई. मोहल्ले के लोगों ने भी बाजे-गाजे के साथ इस अनोखी शादी में हिस्सा लिया और नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दीं.

अनोखी शादी पर लोगों ने क्या कहा?

अक्सर कहा जाता है प्यार उम्र, जाति-पात और रंग रूप नहीं देखता है, वो जिससे होना होता है, हो ही जाता है. इस अनोखी शादी को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही उम्र का फर्क अधिक है, लेकिन दोनों के बीच का प्रेम और समर्पण देखकर सब हैरान भी हैं और खुश भी हैं. इस अनोखी जोड़ी ने यह साबित कर दिया कि सच्चे प्यार के आगे उम्र सिर्फ एक संख्या है.

नवदंपति को दी बधाई

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि बुजुुर्ग को अपनी उम्र देखना चाहिए था. लेकिन कुछ लोग इसे प्यार के प्रति समर्पण की नजर से देख रहे हैं. 70 वर्षीय बुजुर्ग और 30 वर्षीय युवती ने एक मंदिर में शादी की. इस दौरान आसपास के लोग भी वहां मौजूद रहे.

70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन… दोनों ने की लव मैरिज, मंदिर में लिए सात फेरे; बाराती बन झूमे मोहल्ले वाले

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button