CG News: पिता की हत्या कर खाई बिरयानी… पानी की टंकी में फेंका शव, बस इतनी सी बात पर हैवान बना बेटा- #INA

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 25 वर्षीय युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और शव को पानी की टंकी में फेंक दिया. यह घटना तब घटी जब पिता ने उसे शराब पीने के लिए डांटा. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेडा की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसने गलती से अपने पिता की हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद आरोपी ने बिरयानी खाई और फिर सो गया.
जानकारी के मुताबिक, मृतक पारस केरकेट्टा (50) अकेले रहते थे, जबकि प्रभात पास ही में किराए के मकान में रहता था. सोमवार रात प्रभात अपने पिता के घर नशए की हालत में पहुंचा था. उस हालत में उसे देखकर पारस उसे डांटने लगा, जिससे दोनों के बीच बहस छिड़ गई. डांट से गुस्सा होकर प्रभात ने कुल्हाड़ी उठाई और अपने पिता पर वार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई.
हत्या करने के बाद खाई बिरयानी
हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने पिता के शव को पानी की टंकी में फेंक दिया. इसके बाद वह पास की एक दुकान पर गया और बिरयानी खाई. घर लौटने के बाद प्रभात सीधे सो गया पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, क्योंकि पारस अगली सुबह घर से बाहर नहीं निकला था. पड़ोसियों के अनुसार, बाप-बेटे के बीच प्रभात की शराब पीने की आदत को लेकर अक्सर झगड़े होते थे. “लड़का नियमित रूप से शराब पीता था. सोमवार रात को फिर से उनके बीच झगड़ा हुआ था.
आरोपी बेटा गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई. शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है.
पिता की हत्या कर खाई बिरयानी… पानी की टंकी में फेंका शव, बस इतनी सी बात पर हैवान बना बेटा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








