CG News: रात 3 बजे पत्नी कुल्हाड़ी लेकर आई, सोते हुए पति पर किए कई वार, मौत…थाने में जाकर बताई झूठी कहानी- #INA

रात 3 बजे पत्नी कुल्हाड़ी लेकर आई, सोते हुए पति पर किए कई वार, मौत...थाने में जाकर बताई झूठी कहानी

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां पथरिया में पत्नी ने कथित तौर पर पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी जान ले ली. घटना गंगद्वारी गांव की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मृतक की पहचान आजूराम राजपूत (51) के रूप में हुई है. वह गांव में ही रहता था और कुछ साल पहले उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी. इसके बाद उसने रूजेश्वरी राजपूत (26) से दूसरी शादी की थी. दंपती का एक चार साल का बेटा भी है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय बीतने के साथ पति-पत्नी के बीच छोटे-छोटे मुद्दों पर विवाद बढ़ने लगे थे. पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच आए दिन कहासुनी और झगड़े होते रहते थे.

थाने में जाकर बताई झूठी कहानी

24 जनवरी को रूजेश्वरी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि रात करीब 3 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और उसके पति की हत्या कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से खून लगी मिट्टी और अन्य साक्ष्य जुटाए गए. शुरुआती तौर पर मामला अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू की गई.

हालांकि, पड़ोसियों से पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पत्नी पर संदेह हुआ. उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने कथित रूप से हत्या करना स्वीकार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान थी. उसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता था, जिससे तनाव और बढ़ गया था.

रात 3 बजे टॉयलेट जाने के लिए उठी

पूछताछ में उसने बताया कि 23 जनवरी की रात आजूराम खाना खाने के बाद निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में गया था और देर रात घर लौटकर सो गया. करीब 3 बजे वह टॉयलेट जाने के लिए उठी. उसी दौरान पुराने विवाद याद आने पर उसने पति की हत्या करने का फैसला किया. आरोप है कि उसने कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के सिर, चेहरे, गले, सीने और पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के बाद उसने पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए चोरी की झूठी कहानी गढ़ी और अज्ञात हमलावर का दावा किया. पुलिस ने उसके बयान के आधार पर खून से सनी साड़ी और वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है. आरोपी को गिरफ्तार कर 25 जनवरी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. मामले की आगे जांच जारी है.

रात 3 बजे पत्नी कुल्हाड़ी लेकर आई, सोते हुए पति पर किए कई वार, मौत…थाने में जाकर बताई झूठी कहानी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button