CG News: Balod News: ‘खाना बनाती नहीं, बिना बताए चली जाती मायके’… बालोद में पति ने पत्नी का साड़ी से घोंटा गला- #INA

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देवीनवागांव गांव के तांदुला नदी किनारे मिली की महिला की लाश के मामले में पुलिस की बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हुआ है. इसका आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला की पति ही बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी पति ने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. साथ ही हत्या के कारण को भी बताया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.
जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी बालोद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले देवीनवागांव के पास तांदुला नदी किनारे एक महिला के शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. जानकारी मिलते ही बालोद थाना की पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंच गई. शुरूआती जांच में ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
पुलिस ने हर पहलू पर की जांच
घटना को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग रेंज आइजी के मार्गदर्शन में एसपी योगेश पटेल के निर्देशन एक विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान मृतक महिला की पहचान देवीनवागांव की रहने वाली सावित्री निषाद के रूप में हुई. शव की शिनाख्त के लिए तुरंत परिजन को मौके पर बुलाया गया. साथ ही उसके बारे में जानकारियां हासिल की गईं. पुलिस की जांच टीम ने कई दिनों तक गांव में ही कैंप किया और मामले की हर पहलू से जांच की.
मानसिक रूप से बीमारी थी मृतका
जांच में सामने आया है कि महिला कुछ सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी. वह बिना बताए ही अपने मायके चली जाती थी. कोई भी घरेलू काम नहीं करती थी. घटना वाले दिन भी उसने घर का कोई काम नहीं किया था. छोटी बेटी बिना खाए ही स्कूल चली गई थी. बड़ी बेटी घर में थी. इस बीच मां बिना खाए कहीं चली गई. पति धर्मेन्द्र निषाद गांव के ही एक छठी कार्यक्रम में गया था. वह लौटकर घर आया तो उसे पत्नी घर में नहीं मिली.
नदी किनारे की हत्या
इस बात से वह काफी गुस्सा हो गया. वह पत्नी को खोजने के लिए गांव की तरफ निकला, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. इसके बाद तांदुला नदी की ओर गया, जहां वह शौच के लिए जाती थी. वह एक पुरानी साड़ी को फाड़कर रस्सी नुमा बनकर अपने साथ ले गया. पत्नी को देखते ही धमेन्द्र ने उसकी साड़ी से गला घोटकर हत्या कर दी और फिर लोगों को गुमराह करने के लिए पत्नी के स्कार्फ से गला और सिर ढक दिया, ताकि लोगों को लगे कि स्कार्फ फंसने से मौत हो गई.
जेल भेजा गया आरोपी पति
इसके बाद आरोपी खेत के रास्ते घर आ गया. पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि पत्नी के मानसिक बीमारी और बार-बार कहीं भी निकल जाने से परेशान था. इसी के चलते उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
Balod News: ‘खाना बनाती नहीं, बिना बताए चली जाती मायके’… बालोद में पति ने पत्नी का साड़ी से घोंटा गला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








