CG News: Baloda Bazar news: कुत्ते ने खाया मिड डे मील, पता था… फिर भी बचे हुआ बच्चों को खिलाया; 78 बच्चों को लगा एंटी रेबीज का टीका- #INA

Baloda Bazar news: कुत्ते ने खाया मिड डे मील, पता था... फिर भी बचे हुआ बच्चों को खिलाया; 78 बच्चों को लगा एंटी रेबीज का टीका

मिड डे मील को कुत्तों ने किया झूठा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एक सरकारी में 78 स्कूली छात्रों को एंटी रेबीज का टीका लगवाना पड़ा. इसके पीछे बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल यहां सरकारी स्कूल में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड डे मील के खाने को आवारा कुत्ते ने दूषित कर दिया था. इसके बाद भी यह खाना बच्चों को परोसा दिया गया. इसके चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों को रेबीज का टीका लगाना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 29 जुलाई का है. ममला पलारी के ब्लॉक के लच्छनपुर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का है. मामला सामने आने के बाद अब पूरे घटना की जांच की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि एक आवारा कुत्ते ने मिड डे मील के लिए बनी हुई सब्जियों को दूषित कर दिया था, जिसके बाद कुछ छात्रों ने शिक्षकों को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद शिक्षकों ने खाना बनाने वाले स्व सहायता समूह से इसे न परोसने को कहा था, लेकिन उन्होंने यह दावा करते हुए कि यह दूषित नहीं है, सब्जी छात्रों को परोस दीं. अधिकारी ने बताया कि कम से कम 84 छात्रों ने भोजन किया.

परिजन ने की कर्रवाई की मांग

मामले की जानकारी परिजन को मिलने के बाद उन्होंने कर्रवाई की मांग की. नाराज परिजन ने स्कूल के प्रबंधन समिति से इस तरह लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा. इसके साथ ही परिजन ने बच्चों को दूषित भोजन न परोसने के निर्देश को नजरअंदाज करने वाले स्व सहायता समूह को हटाने की मांग की है.

78 बच्चों को एंटी-रेबीज टीका

जानकारी मिलने के बाद परिजन अपने-अपने बच्चों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और 78 बच्चों को एंटी-रेबीज टीका लगाया. लच्छनपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी-रेबीज वैक्सीन एहतियात के तौर पर दी गई थी, न कि संक्रमण की पुष्टि के कारण. उन्होंने बताय कि पहली खुराक का कोई दुष्प्रभाव नहीं है. यह ग्रामीणों, अभिभावकों और एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) के सदस्यों की मांग पर किया गया.

स्कूल में पहुंची जांच टीम

इसके बाद शनिवार को उप-विभागीय मजिस्ट्रेट दीपक निकुंज और खंड शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा अन्य अधिकारियों के साथ मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे. उन्होंने बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के बयान लिए. हालांकि, अधिकारी ने बताया कि एसएचजी के सदस्य जांच में शामिल नहीं हुए.

इस बीच स्थानीय विधायक संदीप साहू को मामले की जानकारी मिलने पर, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Baloda Bazar news: कुत्ते ने खाया मिड डे मील, पता था… फिर भी बचे हुआ बच्चों को खिलाया; 78 बच्चों को लगा एंटी रेबीज का टीका

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button