CG News: छत्तीसगढ़: SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, अरेस्ट हो गए साहब; खनन की जांच करने गए थे- #INA

अस्पताल में भर्ती युवक का चल रहा इलाज.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रशासनिक टीम पर गंभीर आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया. कुसमी SDM की टीम ने आदिवासियों के साथ पूछताछ के दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं मारपीट के दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई. इतना ही नहीं सर्व आदिवासी समाज के लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला. फिलहाल पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी. यही नहीं SDM सहित चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है. SDM करुण कुमार डहरिया तो गिरफ्तार कर लिया गया है.
दरअसल, मामला कुसमी विकासखंड के हंसपुर गांव का है, जहां कथित तौर पर अवैध बॉक्साइट उत्खनन की सूचना पर SDM करुण कुमार डहरिया, सामरी के नायब तहसीलदार पारस शर्मा और अन्य लोग बीते रविवार देर रात करीब दो बजे थार गाड़ी से पहुंचे. गांव में पहले से ही बॉक्साइट लदे ट्रक को लेकर तनाव की स्थिति थी. इसी दौरान खेत से घर लौट रहे रामनरेश राम (62), अजीत उमराव (60) और आकाश अगरिया (20) को रोका गया. बिना किसी पूछताछ या पुष्टि के तीनों को बेरहमी से पीटा गया, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद तीनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया.
SDM पर क्या लगे आरोप?
मारपीट में घायल आकाश अगरिया ने बताया कि रात के समय गेहूं में पानी सिंचाई कर घर वापस लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में करीब 8 से 9 लोग खड़े थे. इन्होंने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे से मारपीट की. आकाश ने बताया कि जब उन्होंने पूछा कि क्यों मार रहे हो तो कुछ नहीं बोला गया. सिर्फ मारते रहे. आकाश ने यह भी बताया कि एक सफेद कलर की बोलेरो गाड़ी थी, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन और SDM लिखा हुआ था. वहीं एक ब्लैक कलर की थार थी, जिस पर वे लोग वहां पर आए थे.
शिव चौक पर जमकर प्रदर्शन किया
वहीं इस घटना से लोग काफी आक्रोशित हैं. सोमवार को कुसमी के शिव चौक पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया. आंदोलन करते हुए चक्का जाम कर दिया. लोगों ने SDM मुर्दाबाद के नारे लगाए और दोषियों के घर में बुलडोजर चलाने की भी मांग की. ग्रामीणों ने SDM और अन्य आरोपियों के घर में भी बुलडोजर चलाए जाने की मांग की, ताकि मृतक को सही न्याय मिल सके. इसके अलावा मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि और सरकारी नौकरी देने की भी मांग की.
पूर्व कांग्रेस विधायक ने कहा- दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो
पूर्व कांग्रेस विधायक महेश्वर ने कहा कि बिना किसी कसूर के ग्रामीणों की पिटाई की गई. इसमें आरोपी SDM हैं. उनके इशारे पर मारा-पीटा गया. हम मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र होगा. कुसमी के स्थानीय निवासी सोमनाथ भगत ने कहा कि SDM गुंडा प्रवृत्ति का अधिकारी है. कई लोगों को प्रताड़ित कर चुका है. लोगों को मारपीट करना उसके लिए आम बात है.
कुसमी में तैनाती के बाद से SDM करुण कुमार डहरिया लगातार विवादों में रहे हैं. फिलहाल इस मामले में कुसमी SDM करुण कुमार डहरिया समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है. मुकदमे में जिनका नाम है, उसमें विक्की सिंह, सुदीप यादव और मंजीत यादव हैं. सोमवार देर शाम पुलिस ने SDM करुण कुमार डहरिया को गिरफ्तार कर लिया.
छत्तीसगढ़: SDM की पिटाई से बुजुर्ग की मौत, अरेस्ट हो गए साहब; खनन की जांच करने गए थे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








