CG News: छत्तीसगढ़: घर से खींचकर बाहर निकाला, परिवार के सामने नक्सलियों ने शख्स को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला; वजह क्या?- #INA

नक्सलियों ने की शख्स की हत्या
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है. उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुजारी मड़कम भीमा नामक ग्रामीण को उनके घर के अंदर ही परिवार के सामने कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी. मृतक पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है.
मड़कम भीमा अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे. अचानक रात के समय करीब 4 से 5 नक्सली साधारण वेशभूषा में उनके घर पहुंचे. उन्होंने परिवार के सामने ही मड़कम को घर से बाहर खींच लिया. इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए.
मौके पर पहुंची पुलिस
सुबह होते ही गांव के लोग इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ग्रामीणों और मृतक के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
नक्सली हमले की इस तरह की घटनाएं छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आम हो चुकी हैं, जहां आतंक का वातावरण बना रहता है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार ऐसे मामलों को रोकने के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नक्सलियों की गतिविधियों पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.
दहशत में ग्रामीण
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष और डर दोनों हैं. परिवार और गांववाले इसे लेकर चिंतित हैं, क्योंकि नक्सली खुलेआम ऐसे अपराध कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है. जांच के दौरान इलाके के अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.
इस भयानक वारदात ने न केवल मृतक के परिवार को बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि यह घटना छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में कानून और सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाती है.
छत्तीसगढ़: घर से खींचकर बाहर निकाला, परिवार के सामने नक्सलियों ने शख्स को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला; वजह क्या?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










