CG News: छत्तीसगढ़: चप्पल को सूंघ 10 किमी दौड़ा कुत्ता, जंगल में तीन दिन से बेहोश पड़े युवक को ढूंढ निकाला- #INA

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस के खोजी कुत्ते ने तीन दिन से लापता एक युवक को ढूंढ निकाला. युवक करीब 10 किलोमीटर दूर घने जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला. समय रहते पुलिस टीम ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई. इस सफल ऑपरेशन में पुलिस डॉग विमला की अहम भूमिका रही.
मामला बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के डांडबछाली गांव का है. यहां रहने वाला तरुण सिदार 19 फरवरी को अपने परिजनों के साथ खेत में काम करने गया था. दिनभर काम करने के बाद शाम तक वह घर नहीं लौटा. परिवार ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. उसके भतीजे अरुण सिंह ने 21 फरवरी को बेलगहना चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
दोस्तों के साथ पी थी शराब, घर वापस नहीं लौटा था युवक
परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन तरुण सिदार ने खेत पर अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी थी. शराब पीने के बाद सभी साथी अपने-अपने घर चले गए, लेकिन तरुण वापस नहीं पहुंचा. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके साथियों से पूछताछ की, पर उनसे भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी.
जांच के दौरान पुलिस को खेत के पास तरुण की टोपी और चप्पल बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने खोज अभियान तेज करते हुए डॉग स्क्वाड की मदद लेने का निर्णय लिया. पुलिस की डॉग विमला और उसके हैंडलर मनोज साहू को मौके पर बुलाया गया.
चप्पल की गंध सूंघकर कुत्ता पहुंचा
डॉग विमला ने चप्पल की गंध सूंघकर जंगल की दिशा में तलाश शुरू की. घने जंगल के बीच उसने लगभग 10 किलोमीटर तक लगातार ट्रैकिंग की. आखिरकार वह एक स्थान पर पहुंचकर भौंकने लगी, जहां तरुण सिदार बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा मिला. पुलिस टीम ने तुरंत उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि युवक कई घंटे भूखे-प्यासे और नशे की हालत में जंगल में भटकता रहा, जिससे वह कमजोर होकर बेहोश हो गया था.
होश में आने के बाद तरुण ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में वह रास्ता भटक गया था. रातभर जंगल में भटकते रहने और पानी-भोजन न मिलने से उसकी हालत बिगड़ गई और वह गिरकर बेहोश हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय रहते खोजी अभियान चलाने और डॉग स्क्वाड की मदद लेने से युवक की जान बचाई जा सकी.
छत्तीसगढ़: चप्पल को सूंघ 10 किमी दौड़ा कुत्ता, जंगल में तीन दिन से बेहोश पड़े युवक को ढूंढ निकाला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








