CG News: छत्तीसगढ़ में पेंड्रा ASP सस्पेंड, स्पा सेंटर से अवैध वसूली का आरोप; स्टिंग का . हुआ था वायरल- #INA

बिलासपुर SSP ऑफिस (फाइल फोटो).
भ्रष्टाचार को लेकर छ्त्तीसगढ़ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. बिलासपुर सिटी के तत्कालीन ASP को सस्पेंड कर दिया है. इस समय ASP की तैनाती GPM (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) जिले में है. दरअसल, ASP का एक स्टिंग वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक स्पा सेंटर संचालक से पैसों को लेकर बातचीत कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद एक दिन पहले गृह मंत्री विजय शर्मा ने ASP को निलंबित करने के आदेश दिए थे. गृह मंत्री के आदेश पर आज गृह विभाग की तरफ से उनके निलंबन का पत्र जारी कर दिया गया और उनको रायपुर में पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया गया.
स्पा सेंटर्स से अवैध वसूली का खेल
बिलासपुर जिले में स्पा सेंटर्स के खिलाफ चल रही कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है. सवाल उठने लगे हैं कि पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों से पैसों की वसूली क्यों और किसके लिए की जाती है? स्पा सेंटर में ऐसा क्या होता है, जिसके कारण उन्हें अवैध रूप से पैसे पुलिस को देने पड़ते हैं? दरअसल, ये मामला तब सामने आया, जब एक तत्कालीन ASP का स्पा सेंटर संचालक के साथ स्टिंग वीडियो सामने आया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ASP स्पा सेंटर संचालक से कह रहे हैं कि कमिटमेंट पूरी करो, वरना रेड मारने टीम भेजूंगा. इस पर संचालक ने कहा कि वह हर महीने 30 हजार रुपए कमीशन देता था.
गृह मंत्री विजय शर्मा के आदेश पर एक्शन
इस वीडियो को राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी संज्ञान लिया. एक दिन पहले उन्होंने ASP को सस्पेंड करने के आदेश भी दिए थे. गृह मंत्री विजय शर्मा के आदेश के बाद गुरुवार को गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी हो गया. ASP की तैनाती इस समय GPM (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) जिले में है. सस्पेंड होने से पहले वह पेंड्रा ASP थे. वहीं बिलासपुर IG डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर SSP रजनेश सिंह इस केस की जांच कर रहे हैं. सात दिन के अंदर बिलासपुर IG को वह रिपोर्ट सौंपेंगे.
ASP का सस्पेंशन केवल छापेमारी के लिए नहीं, बल्कि छापेमारी के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया पर उठे सवालों के कारण हुआ है. स्पा सेंटर के अंदर की गई कार्रवाई का संवेदनशील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए है. छापेमारी के दौरान मर्यादा और प्राइवेसी के नियमों का पालन नहीं किया गया. वरिष्ठ स्तर पर निगरानी की कमी और पुलिस मैनुअल की अनदेखी को शासन ने बेहद गंभीरता से लिया.
रायपुर पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया
छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित ASP (एडिशनल एसपी) को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर में अटैच कर दिया गया है. निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी, लेकिन वे बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे.
एडिशनल एसपी पर गाज गिरने के साथ-साथ बिलासपुर पुलिस ने शहर के कई इलाकों में अपनी जांच तेज कर दी है. नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे लगभग 5-6 स्पा सेंटर्स को सील किया गया है. नगर निगम और पुलिस विभाग अब स्पा संचालकों के ट्रेड लाइसेंस और एनओसी (NOC) की बारीकी से जांच कर रहा है. अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (PITA Act) के तहत कई संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
छत्तीसगढ़ में पेंड्रा ASP सस्पेंड, स्पा सेंटर से अवैध वसूली का आरोप; स्टिंग का . हुआ था वायरल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











